भाषा बदलें

    Magh Purnima
    Symbolic Photo Source - Google

    Magh Purnima के दिन ये उपाय पूरी करेंगे आपकी सारी मनोकामनाएं..

    Last Updated: 23 फ़रवरी 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Magh Purnima: 24 फरवरी यानी शनिवार को माघ पूर्णिमा है और इस दिन चंद्रमा और मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा की जाती है। इस दिन कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कुछ ऐसे उपाय होते हैं, जिन्हें पूर्णिमा के दिन करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और सुख समृद्धि आती है।

    पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं-

    माघ पूर्णिमा के दिन श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए, इस दिन कनकधारा स्रोत और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना भी शुभ माना जाता है। अगर मां लक्ष्मी रुठी हुई हों तो इन तीनों स्रोतों के पाठ से वह तुरंत प्रसन्न हो जाती हैं। घर में ज्यादा क्लेश हो तो माघ पूर्णिमा के दिन पति पत्नी स्नान आदि करने के बाद पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी से सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना करें।

    जीवन में सुख शांति के उपाय-

    ऐसा करने से जीवन में सुख शांति आती है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो माघ पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ का उपाय आपको धनवान बना सकता है। इस दिन पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा पीपल पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसी मान्यता है इस दिन दीपक जलाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

    सुबह जल्दी उठकर स्नान करके सूर्य देव को अर्घ देना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु का ध्यान और पूजा करने से सफलता प्राप्त होती है। पूजा के बाद ही कुछ ग्रहण करें, माघ पूर्णिमा के दिन व्रत रखना सबसे उत्तम माना गया है। माघ पूर्णिमा के दिन व्रत रखकर शाम के समय चंद्रमा की विधि पूर्वक पूजा करने चाहिए। जल में अक्षत, चंदन और सफेद फूल डालकर चंद्रमा को अर्घ देना चाहिए।

    ये भी पढ़ें- Maha Shivratri 2024: कब है महाशिवरात्री 8 या 9 मार्च? जानें यहां

    चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप-

    इस समय आप चंद्रमा के बीज मंत्र ओम सों सोमाय नमः मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। चंद्रमा से सबसे ज्यादा आपके जीवन में सुख समृद्धि आती है। माघ पूर्णिमा के दिन सूर्यास्त के बाद माता लक्ष्मी की पूजा करें। उन्हें मखाने की खीर, बताशा, दूध बनी सफेद मिठाई का भोग लगाएं। इसके अलावा माता लक्ष्मी के कनकधारा स्त्रोत का पाठ करने से धन लाभ के योग बनते हैं। उस दिन सफेद वस्तुओं का दान करना भी बहुत अच्छा माना जाता है।

    भगवान धरती पर आते-

    आप दूध. चावल, सुगंधित वस्तुएं, सफेद वस्त्र, चित्र परफ्यूम और सुंदर सामग्री का दान कर सकते हैं। पौराणिक कथाओं की माने तो माघ माह में देवता पृथ्वी पर आते हैं और मनुष्य का रूप धारण करके प्रयाग में स्नान दान और जप करते हैं। इसीलिए इस दिन गंगा स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति की सारी मनोकामना पूरी हो जाती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

    ये भी पढ़ें- Dream: सपने में सांप दिखना शुभ या अशुभ, जाने क्या कहता है स्वप्न शास्त्र