Shanivaar Ke Upay
    Photo Source - Google

    शनिवार को किए ये उपाय दिताले हैं हर मुश्किल से छुटकारा, शनिदेव होते हैं प्रसन्न

    Last Updated: 24 अगस्त 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Shanivaar Ke Upay: सप्ताह का हर दिन सनातन धर्म में किसी न किसी देवी देवता को समर्पित है, इसी तरह से शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित है। आप इस दिन किए गए कुछ विशेष उपायों से आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं और आपकी कुंडली में शनि की स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। इससे व्यक्ति के जीवन में दुखों का अंत हो जाता है। शनि देव को कर्मफल दाता कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि वह व्यक्ति के अच्छे बुरे कामों का हिसाब करते हैं और मनुष्य को उसी के मुताबिक उनका फल भी देते हैं।

    कर्मों का फल (Shanivaar Ke Upay)-

    अच्छे काम करने वाले को शुभ और बुरे कर्म करने वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। शनि देव के नाराज होने पर व्यक्ति के जीवन में आकस्मिक घटनाएं होने लगती है और अगर आपके साथ भी ऐसी कुछ घटनाएं हो रही हैं, शनिवार को नुकसान हो रहा है तो शनि देव आपसे नाराज हो सकते हैं। कुछ गुप्त उपाय को करके शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं आईए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं-

    शनि यंत्र की पूजा (Shanivaar Ke Upay)-

    आपको शनिवार के दिन शनि यंत्र की पूजा करनी चाहिए। इससे शनिदेव की कृपा बरसती है, शनि देव के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए शनि यंत्र से की पूजा करें। इसके अलावा आपके समर्थन अनुसार गरीबों को दान करना चाहिए और मांसाहार को भी त्याग देना चाहिए। संभव हो तो आप शनिवार के दिन काली उड़द की दाल शनिदेव को अर्पित करें।

    पीपल के पेड़ में जल-

    शनिवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में आपको पीपल के पेड़ में जल अर्पित करना चाहिए। इसके साथ आपको ओम शं शनैश्चचराए नमः मंत्र जाप भी करना चाहिए। उसके बाद पीपल को छूकर प्रणाम करें और सात बार परिक्रमा करें, इस उपाय को करने से शनि महाराज जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं। अगर आपके ऊपर किसी कार्य का बोझ बना हुआ है, तो आप शनिवार के दिन काली गाय को बूंदी के लड्डू खिलाएं।

    ये भी पढ़ें- Chaar Dham Yatra में मोबाइल ले जाने पर लगा बैन, बिना पंजीकरण के भी..

    कर्ज से मुक्ति-

    इसके साथ इस उपाय को करने से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिलने लगती है। एक बार तेल में अपना चेहरा देखें और इस तेल को दान कर दें, शनिवार के दिन शाम के समय पीपल के नीचे सरसों के तेल के 9 दिए जलाएं और पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें, इसके बाद शनि देव से प्रार्थना करें, इस उपाय को करने से नौकरी के अच्छे में योग बनते हैं। बिना किसी को बताए आप शनिवार के दिन तेल, गुड़, काली उड़द, तिल, काले वस्त्र और लोहे को दान करें। शास्त्रों के मुताबिक, व्यक्ति को दान का फल मिलता है, जब वह किसी निस्वार्थ से दान करता है।

    ये भी पढ़ें- Surya Arghya: रोज़ सुबह सूरज को जल चढ़ाने से होते हैं जबरदस्त लाभ