भाषा बदलें

    Sleep Remedies
    Photo Source - Pexels

    Dream: सपने में सांप दिखना शुभ या अशुभ, जाने क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

    Last Updated: 15 फ़रवरी 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Dream: बहुत बार ऐसा होता है कि जब हम अपने सपने में कुछ अजीब सी चीज देखते हैं। वही बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अपने सपने याद भी नहीं रहते। कई लोगों को सपने में सांप नजर आता है, तो इससे उनके मन में सवाल उठने लगता है कि क्या सांप का दिखना शुभ होता है या फिर नहीं। स्वप्न शास्त्र की माने तो सपनों के पीछे विज्ञान होता है और आप अपने सपने में क्या देखते हैं उस सबके अलग-अलग मायने होते हैं। आप सपने में कोई भी चीज देखे आपको क्यों दिखाई दे रही है। इसके पीछे भी अर्थ छुपे होते हैं। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सांप का सपने में दिखना शुभ या है या अशुभ इस बात पर निर्भर करता है कि आपको यह सपना किस तरह से आ रहा है।

    सब कॉन्शियस माइंड-

    दरअसल आप जो भी पूरे दिन में सोचते हैं या करते हैं उनमें से कुछ चीजों पर हम बार-बार सोचते हैं। जबकि कुछ चीज हमारे सब कॉन्शियस माइंड में रह जाते हैं। अक्सर ऐसी ही चीज हमारे सपने में बहुत बार हमें दिखाई देती है। लेकिन बहुत बार ऐसा होता है कि सपनों में होने वाली घटनाओं से कोई अंदेशा या कोई संकेत मिल जाता है। अगर आपने अपने सपने में सांप देखा है और सपने में एक से ज्यादा बार सांप देखा है तो हो सकता है कि आपकी डेली लाइफ में कोई घटना हुई है जो कि सब कॉन्शियस माइंड में रह गई है।

    शुभ या अशुभ-

    रात के समय पर जब आप सोते हैं तो वह ही आपके सपने में आ जाता है। लेकिन अगर आपको लगातार सांप नजर आ रहे हैं तो जैसे महीनों तक ऐसा हो रहा है या तो कुछ दिनों के अंतराल में या रोज अपने हिसाब नजर आ रहे हैं। तो यह अशुभ माना जाता है। क्योंकि सांप केतु का प्रतीक होता है और केतु आपके जीवन में नकारात्मकता को दर्शाता है। यह अकेलेपन और अलग करने का मतलब होता है। ऐसा कहा जाता है की मृत्यु कष्ट से गुजरकर आप एक नया रूप बनते हैं।

    ये भी पढे़ें- Basant Punchami: शुभ मुहुर्त, पूजा विधि से महाउपाय तक, सब जानें यहां

    आपको कष्ट झेलना होगा-

    आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि जब एक चीज नष्ट होती है तब ही कुछ नया पैदा होता है। लेकिन नष्ट होने की प्रक्रिया काफी दुखद होती है। अगर आपके सपने में आपको बार-बार सांप दिखाई दे रहे हैं तो आप जान लीजिए की केतु कोई कस्ट ला रहा है जो कि आपको जीवन में भुगतना पड़ सकता है। लेकिन इसमें सकारात्मकता यह है कि आप इस कष्ट से निपटने के साथ-साथ ज्यादा मैच्योर हो जाएंगे और ज्यादा ही मुक्त भी रहेंगे, लेकिन आपको कष्ट झेलना होगा।

    ये भी पढे़ें- Astro Tips: ये काम करने से मां लक्ष्मी होती हैं नाराज़, होती हैं ये परेशानियां