Vande Bharat Sleeper
    Symbolic Photo Source - Twitter

    सिर्फ 8 घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली से पटना, नई वंदे भारत स्लीपर जल्द होगी शुरु, इन सुविधाओं…

    Last Updated: 6 सितम्बर 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Vande Bharat Sleeper: अगर आप भी दिल्ली और बिहार से ताल्लुक रखते हैं और आपका इन दोनो जगहों में आना-जाना लगा रहता है, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल रेलवे द्वारा नई ट्रेन वंदे भारत स्लीपर को जल्द ही लांच किया जाएगा। वंदे भारत स्लीपर 800 किलोमीटर से 1200 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले रूट पर चलाई जाएगी। दिल्ली-पटना रूट के अलावा नई ट्रेन वंदे भारत स्लीपर के यूपी के बरेली से महाराष्ट्र के मुंबई तक चलने की संभावना है। हालांकि रूट और स्टेशनों के बारे में अभी कोई फाइनल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

    दिल्ली से पटना Vande Bharat Sleeper-

    लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि यह ट्रेन राजधानी की राह पर चलने वाली है। दिल्ली से पटना पहुंचने से पहले यह डीडी उपाध्याय जंक्शन, दानापुर और कानपुर से होकर गुजर सकती है। हालांकि अन्य रूट बक्सर आरा और डीडी उपाध्याय हो सकते हैं। वहीं आम आदमी के लिए प्रचलित वंदे भारत स्लीपर में बहुत सी नई सुविधाएं मौजूद है और यह पूरी तरह से एसी एक्सप्रेस है। इसका किराया राजधानी एक्सप्रेस की तर्ज पर होने की संभावना जताई जा रही है।

    Vande Bharat Sleeper से सिर्फ 8 घंटे में पटना-

    वर्तमान में राजधानी के थर्ड एसी बर्थ का किराया लगभग 2300 रुपए है और अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों में बर्थ का किराया लगभग 1500 रुपए तक है। अगर भारतीय रेलवे रूट पर ट्रेन चलाती है तो वंदे भारत पूरी तरह से एसी स्लीपर ट्रेन दिल्ली और पटना के बीच लगभग 1000 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 8 घंटे में तय करेगी। वर्तमान में दोनों स्टेशनों के बीच मौजूदा ट्रेन 11 से 18 घंटे तक का समय लेती हैं। यानी वंदे भारत स्लीपर की शुरुआत यात्रियों के लिए समय की बचत करने वाली होगी।

    वंदे भारत स्लीपर का अनावरण-

    यह एक बड़ा कदम हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, की वंदे भारत स्लीपर का अनावरण कुछ समय पहले ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा किया गया है, भारतीय रेलवे के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आने वाले महीनों में लॉन्च हो जाएगी। नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को वंदे भारत प्लेटफार्म पर बनाया गया है। इसे यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और गति के मामले में राजधानी एक्सप्रेस से बेहतर बताया जा रहा है।

    16 कोच वाली वदें भारत स्लीपर-

    वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की अधिकतम परिचालन गति 160 किलोमीटर प्रति घंटे से 180 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। क्योंकि वंदे भारत स्लीपर वेरिएंट भी 140 ट्रेन सेट है, इसीलिए इसकी गति और मंदी राजधानी एक्सप्रेस की तुलना में ट्रेन की औसत गति में सुधार करेगी। वहीं 16 कोच वाली वदें भारत स्लीपर के प्रोटोटाइप में 11 एसी 3 टियर कोच, जिसमें 611 बर्थ हैं, 4 एसी 2 टियर कोच और एक फर्स्ट एसी कोच है।

    विश्व स्तरीय विशेषताएं-

    भारतीय रेलवे के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में विश्व स्तरीय विशेषताएं मौजूद हैं। अधिकारियों का कहना है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेंस भारतीय रेल क्षमताओं को बहुत महत्वपूर्ण छलांग देगी, जो कि यात्रियों को यूरोपियन मानकों के बराबर अनुभव देगी। भारतीय रेलवे के मुताबिक, नई ट्रेन में एचआरपी पैनल, स्वचालित बाहरी यात्री दरवाजे .सेंसर आधारित अंत: स्वचालित दरवाज़े, आधुनिक यात्री सुविधा और विशाल सामान रखने की जगह के साथ बहुत ही सुंदर तरीके से डिजाइन किया गया है।

    ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi ने क्यों कही दो भारत होने की बात? कर्ज माफ करने को लेकर साधा..

    विशेषता-

    इसके अलावा फर्स्ट एसी कोच में गर्म पानी से शावर के साथ बहुत सी सुविधाएं दी गई है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनिंग एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में यात्रियों को बेहतर सुविधा देती है। बेहतर आराम के लिए ऊपरी बर्थ पर चढ़ने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सीढ़ी को फिर से डिजाइन किया गया है।

    ये भी पढ़ें- इस आई ड्रॉप की सिर्फ एक बूंद 15 मिनट में आंखों से हटाएगी पढ़ने का चश्मा, सरकार से मिली मंज़ूरी..