Upay For office Problem
    Photo Source - Google

    Upay For office Problem: शनिदेव को कर्मफल दाता कहा जाता है, जो आपको आपके कर्मों का फल देते हैं। शनि का सीधा संबंध आपके ऑफिस और कार्यस्थल से जुड़ा हुआ होता है। शनि की दशा आपके कार्य स्थल संबंधी समस्याओं को उजागर करती है। इसके अलावा कुंडली में दसवां और सातवां घर भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे आप समझ सकते हैं कि ऑफिस का माहौल कैसा है। यहां बुद्ध भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

    क्योंकि इसकी मदद से कोई भी व्यक्ति अपने ऑफिस में चीजों को मैनेज कर सकते हैं और मंगल, राहु ऑफिस में परेशानी का कारण बनते हैं। अगर कुंडली में सप्तम भाव कमजोर हो तो सहयोग मिलता है आईए जानते हैं ऑफिस से जुड़े समस्याओं के कारगर उपाय जिन्हें दूर करके आप राहत पा सकते हैं।

    कार्य से संबंधित तनाव-

    अगर आपको अपने कार्य से संबंधित तनाव है तो आप प्रतिदिन सुबह शाम शनि मंत्र का जाप कर सकते हैं। लोहे का छल्ला धारण करें और अपने काम की सतह पर सफेद संगमरमर का एक टुकड़ा रखें। आप अपने सामने रंग-बिरंगे फूलों की तस्वीर लगा सकते हैं।

    सहकर्मियों से परेशान-

    अगर आप अपने सहकर्मियों से परेशान हैं यानी आपके साथ काम करने वाले लोग आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न करते हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप सुबह प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करें। नहाने के बाद हल्की खुशबू जरूर लगाएं। और फिर जाते समय गुड़ खाएं और मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर दर्शन करें। अपने कार्य स्थल पर लाल फूल जरूर रखें।

    सराहना नहीं मिलती-

    अगर आप अपने काम को बड़ी लगन और कड़ी मेहनत के साथ करते हैं। इसके बावजूद भी आपको अच्छे काम के लिए सराहना नहीं मिलती है तो इसके लिए आप रोज सुबह उठकर भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। तांबे की अंगूठी धारण कर सकते हैं। अपने कार्य स्थल पर उगते सूरज की तस्वीर लगा सकते हैं और ध्यान रहे कि आप अपना पेन दूसरों को ना दें।

    ये भी पढ़ें- Magh Purnima के दिन ये उपाय पूरी करेंगे आपकी सारी मनोकामनाएं..

    साजिश-

    अगर आपको लगता है कि आपके खिलाफ कोई साजिश कर रहा है। या कोई योजना बनाकर आपका काम खराब कर देता है, तो आप इससे छुटकारा पाने के लिए रोज सुबह उठ कर सूर्य देव को जल चढ़ाएं। इसके बाद आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें और गायत्री मंत्र लिखकर अपने कार्यस्थल पर लटका दें।

    खुद को समायोजित करने में परेशानी-

    इसके अलावा अगर आपको खुद को समायोजित करने में परेशानी आ रही है और आप इस परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन परेशानीयों को दूर करने के लिए रोज सुबह स्नान कर नमः शिवाय का जाप करें। चंदन की सुगंध का इस्तेमाल करें और सलाह के मुताबिक पैराडॉट्स या मोती धारण करें।

    ये भी पढ़ें- Maha Shivratri 2024: कब है महाशिवरात्री 8 या 9 मार्च? जानें यहां