Rahul Gandhi
    Photo Source - Twitter

    Rahul Gandhi ने क्यों कही दो भारत होने की बात? कर्ज माफ करने को लेकर साधा..

    Last Updated: 5 सितम्बर 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Rahul Gandhi: गुरुवार को राहुल गांधी ने अमीर और गरीब के साथ अलग-अलग व्यवहार को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। भारत को अपने विविधता का एहसास तब हुआ. जब किसी ने दो भारत की बात की और अलग-अलग विचारधाराओं से विचार और राय भी ली। यह टिप्पणी जनता के लिए उस समय आई है, जब देश 9 अगस्त को कोलकाता की डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के लिए न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन देख रहा है। कॉमेडियन वीर दास को 2021 में उनके स्टैंड अप स्पेशल के लिए बहुत लोगों की आलोचना का सामना किया, जब उन्होंने कहा था कि वह दो भारत से आते हैं।

    अमीरों और गरीबों के कर्ज (Rahul Gandhi)-

    एक जहां भारतीय पुरुष दिन में महिलाओं की पूजा करते हैं और दूसरा जहां वह रात में महिलाओं के साथ दुष्कर्म करते हैं। हालांकि राहुल गांधी की टिप्पणी अमीरों और गरीबों के कर्ज माफ करने के संदर्भ में आई है। राहुल गांधी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के सांगली में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, कि दो भारत बन रहे हैं, एक भारत अरबपतियों से बना है। जिसमें 20-25 लोग हैं और वहीं दूसरा भारत जिसमें किसान, मजदूर और बेरोजगार युवा हैं।

    16 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ (Rahul Gandhi)-

    उन्होंने सरकार पर अरबपतियों का 16 लाख करोड रुपए से ज्यादा का कर्ज माफ करने का आरोप लगाया। विपक्ष के नेता का कहना है कि नरेंद्र मोदी जी ने इन 20 से 25 लोगों का 16 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ कर दिया।लेकिन उन्होंने किसानों के लिए ऐसा कभी नहीं किया। उन्होंने कहा हमारी लड़ाई एक भारत के लिए है। अगर बैंकों के दरवाजे अरबपतियों के लिए खुले हैं, तो यह किसान, युवा और मजदूरों के लिए भी खुलना चाहिए। अगर उनका 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया जा सकता है, तो किसानों का कर्ज माफ किया जाना चाहिए।

    ये भी पढ़ें- इस आई ड्रॉप की सिर्फ एक बूंद 15 मिनट में आंखों से हटाएगी पढ़ने का चश्मा, सरकार से मिली मंज़ूरी..

    अंबानी और अडानी का नाम-

    विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उस घटना को याद किया, जब इस साल की शुरुआत में संसद में राहुल गांधी को अंबानी और अडानी का नाम लेने की अनुमति नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा, कि संसद में मुझसे कहा गया कि मैं अंबानी और अडानी का नाम नहीं ले सकता। इसीलिए मैंने उन्हें नया नाम दिया है a1 और a2, राहुल गांधी ने दिव्यांग कांग्रेस नेता पतंगराव कदम की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए राज्य का दौरा किया। जहां पर इस साल के आखिर में चुनाव होने वाले हैं।

    ये भी पढ़ें- बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को कांग्रेस ने दिया टिकट? हरियाणा में इन सीटों से लड़ेंगे चुनाव..