भाषा बदलें

    Maha Shivratri 2024
    Photo Source - Google

    Maha Shivratri 2024: ये पांच चीजें दिलाएंगी भगवान शिव का आशीर्वाद..

    Last Updated: 28 फ़रवरी 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Maha Shivratri 2024: हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष के 14वें दिन महाशिवरात्रि का शुभ त्यौहार मनाया जाता है और इस साल यह तिथि 8 मार्च शुक्रवार को है। इस दिन भक्त भगवान शिव से आशीर्वाद पाने और सभी दुखों को दूर करने के लिए भगवान शिव को समर्पित्र व्रत रखते हैं। साथ ही पूजा और अनुष्ठान करते हैं। किवदंती के मुताबिक, इस दिन शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। भक्त शिव और गौरी को प्रसन्न करने के लिए शिवरात्रि के दिन श्रद्धा पूर्वक व्रत और अनुष्ठान करते हैं। इस दिन विभिन्न अनुष्ठान किए जाते हैं और इस दिन शिव से जुड़ी कुछ ऐसी विशेष वस्तुएं घर में लानी चाहिए, जिससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

    नंदी की मूर्ति-

    महाशिवरात्रि के दिन आप अपने घर में नंदी की मूर्ति ला सकते हैं। नदी न सिर्फ भगवान शिव के भक्त हैं, बल्कि उनके वाहन भी हैं। महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर घर में चांदी की छोटी नंदी की मूर्ति स्थापित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। जिससे वित्तीय स्थिरता मजबूत हो जाती है।

    एक मुखी रुद्राक्ष-

    वहीं महाशिवरात्रि पर आप एक मुखी रुद्राक्ष घर ला सकते हैं। वैसे तो रुद्राक्ष की माला कई प्रकार की होती है, लेकिन एक मुखी रुद्राक्ष को भगवान शिव का प्रतिनिधित्व माना जाता है। हिंदू धर्म में रुद्राक्ष को सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। महाशिवरात्रि के शुभ दिन एक मुखी रुद्राक्ष की भगवान शिव के मंत्रों से जाप करें और फिर इसे धारण करें। आप इसे या तो घर में स्थापित करें या फिर अपनी तिजोरी में भी रख सकते हैं।

    शिवलिंग-

    महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। जिसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, महाशिवरात्रि के दिन आप रत्न से बना एक शिवलिंग ला सकते हैं, जो माना जाता है कि यह ग्रह पीड़ा को कम करते हैं। इसकी विधि विधान से घर में स्थापित करें और नियमित पूजा करें। इससे पैत्रक समस्याओं, कालसर्प दोष और वास्तु दोष को कम करने में मदद मिलती है।

    ये भी पढ़ें- Upay For office Problem: ये चमत्कारी उपाय दूर करेंगे सारी परेशानी..

    बेलपत्र-

    वहीं भगवान शिव को बेलपत्र बहुत ज्यादा प्रिय होता है और इसके बिना भगवान शिव की कोई भी पूजा अधूरी ही मानी जाती है। इसीलिए महाशिवरात्रि पर बेलपत्र लाकर भगवान शिव की पूजा करें। इससे भोलेनाथ की कृपा बनी रहेगी, वहीं महामृत्युंजय यंत्र अत्यधिक प्रभावशाली माना जाता है। घर में यंत्र की नियमित पूजा करने से रोग दोष संकट सभी दूर हो जाते हैं। इसलिए महाशिवरात्रि पर आप महामृत्युंजय मंत्र को अपने घर में ला सकते हैं और स्थापित करके इसकी नियमित पूजा कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Magh Purnima के दिन ये उपाय पूरी करेंगे आपकी सारी मनोकामनाएं..