भाषा बदलें

    Astro Tips
    Photo Source - Freepik

    Astro Tips: दान में कभी ना दें ये चीज़ें, पुण्य की जगह होगा नुकसान

    Last Updated: 6 मई 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Astro Tips: हिंदू धर्म में किसी भी चीज का दान करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। हिंदू धर्म के मुताबिक, दान करना पुण्य का काम होता है। लोग अलग-अलग मान्यताओं के मुताबिक अलग-अलग चीजों का दान करते हैं। हिंदू धर्म में धार्मिक पुस्तकों को काफी स्थान महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है, जिसमें रामायण को काफी प्रमुख माना जाता है। बहुत बार धार्मिक पुस्तकों का दान किया जाता है। लेकिन कभी-कभी धार्मिक पुस्तकों का ध्यान नहीं करना चाहिए। इससे आप पाप के भागीदार हो सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे की मान्यताओं के मुताबिक, आपको धार्मिक किताबों का दान क्यों नहीं करना चाहिए। इस साथ ही ऐसी कौन सी चीज़ें हैं जिन्हें दान नहीं करना चाहिए-

    Astro Tips माता लक्ष्मी की मूर्ति-

    ज्योतिष शास्त्र की मानें तो आपको कभी भी माता लक्ष्मी की मूर्ति को दान में नहीं देना चाहिए, ऐसा करने से माता लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकता है, यानी आप पुण्य करने जाएंगे लेकिन आपको उसका फल नहीं मिलेगा। बल्कि आपके साथ उल्टा होगा। इसीलिए कभी भी मां लक्ष्मी की मूर्ति को किसी को दान ना करें।

    Astro Tips घर का बचा खाना-

    बहुत बार ऐसा होता है कि आपके घर का खाना बच जाता है कुछ लोग वह खाना जरूरतमंदों को दान में दे देते हैं. लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। जब भी आप किसी को खाने का दान करें तो वह ताज बना हुआ भोजन होना चाहिए। अगर आप ताजा भोजन दान करते हैं तो आपको उसका पूरा फल मिलता है। लेकिन अगर आप बासी खाने को दान करेंगे, तो यह आपको के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

    स्टील के बर्तन-

    बहुत बार ऐसा होता है कि हमारे हम किसी को स्टील के बर्तन दान में दे देते हैं, लेकिन हिंदू धर्म की मान्यताओं की मानें तो ऐसा करने से घर में अशांति फैल जाती है। इसके साथ ही घर में क्लेश का माहौल हो जाता है. इसीलिए कभी भी किसी को स्टील के बर्तन दान ना करें।

    प्लास्टिक की चीज-

    इसके अलावा आपको प्लास्टिक की भी चीज कभी दान नहीं करनी चाहिए। हिंदू धर्म के मुताबिक, प्लास्टिक की चीजों का दान करना अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से जिंदगी में बहुत से नुकसान होने लगते हैं और घर परिवार में संकट आने लगता है।

    ये भी पढ़ें- Garun Puran को कब और कहां पढ़ना चाहिए? जानें इसका महत्व, खासियत..

    झाड़ू-

    हिंदू धर्म में झाड़ू को माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है, मान्यताओं की मानें तो कभी भी आपको झाड़ू का दान भी नहीं करना चाहिए। इससे आपके ऊपर आर्थिक संकट आ सकता है। झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है और कभी भी इसकी दीन नहीं करना चाहिए, इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

    नुकीली चीज़-

    इसके अलावा आप कभी भी किसी को कोई नुकीली चीज दान ना करें, नुकीली चीजों में जैसे कैची या चाकू किसी को भी दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से जिंदगी पर आप बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा हमारे सामने वाले के साथ रिश्ते खराब होने शुरू हो जाते हैं और इससे परिवार पर भी संकट आ सकता है।

    ये भी पढ़ें- Astro Tips: शाम होने पर भूल से भी ना करें ये काम, घर से चली जाएगी लक्ष्मी