Astro Tips
Photo Source - Google

Astro Tips: वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व माना गया है, इसीलिए अगर आपने कभी भी नया घर बनते हुए देखा होगा, तो लोग पंडित से विचार विमर्श करते हैं। घर में कौन सी दिशा में क्या चीज होनी चाहिए, खिड़की कहां होनी चाहिए, दरवाजा कहां होना चाहिए, किचन को किस दिशा में बनाना चाहिए। यह सब चीजें विचार विमर्श करके की जाती है। ऐसे ही जब घर में कोई नई चीज खरीदी जाती है तो भी किस दिशा में रखना चाहिए, उसके बारे में भी बड़े बुजुर्गों की राय ली जाती है। वैसे ही सूर्यास्त के बाद ही कुछ काम करने की मनाही है। अगर आप यह काम करते हैं तो इससे आप पर बुरा असर पड़ सकता है और आज हम आपको शाम होने के बाद कौन से काम नहीं करने चाहिए इसके बारे में बताएंगे, आईए विस्तार से जानते हैं-

Astro Tips सूर्यास्त के बाद क्या ना करें-

अगर बहुत ज्यादा जरूरी नहीं है तो सूर्यास्त के बाद आपको खाना पीना है या फिर सोने से परहेज करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि जो भी लोग शाम के समय पर सोते हैं, उस घर से मां लक्ष्मी रूठ कर चली जाती है। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और मोटापा की आशंकाएं भी बढ़ जाती है। मान्यताओं के मुताबिक, ऐसा करने सुख शांति दूर भाग जाती है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शाम के समय पर खट्टी चीज, नमक, दही और दूध का दान नहीं करना चाहिए।

Astro Tips घर में गंदगी-

हमेशा घर में साफ-सफाई रखनी चाहिए और लोगों का मानना है कि सूर्यास्त के बाद हमें कभी भी झाड़ू नहीं लगना चाहिए। आपका यह तरीका मां लक्ष्मी को नाराज कर सकता है। झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से माना गया है। शाम के बाद इस काम को करने से झाड़ू का ही नहीं माता लक्ष्मी का भी अपमान होता है।‌

ये भी पढ़ें- Garun Puran को कब और कहां पढ़ना चाहिए? जानें इसका महत्व, खासियत..

तुलसी का पौधे-

इस भूल को करने से बचें। वही देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सूरज अस्त होने के बाद शाम के समय तुलसी के पौधे को जल नहीं चढ़ाना चाहिए और ना ही तुलसी के पौधे को थोड़ा सा भी स्पर्श करना चाहिए। ऐसा करने से ज्यादा अगर जातक बचता है तो मां लक्ष्मी के साथ सूर्य और भगवान नारायण की भी कृपा बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि हमें सूर्यास्त के बाद पैसों का लेन-देन भी नहीं करना चाहिए। मान्यताओं के मुताबिक, शाम के समय कपड़े भी नहीं धोने चाहिए। ऐसा करने से कपड़ों के माध्यम से नेगेटिव एनर्जी आती है और बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें- Varuthini Ekadashi 2024: यहां जाने तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *