भाषा बदलें

    Vastu Tips
    Photo Source - Google

    Vastu Tips: घर में ये पौधा लगाने से आर्थिक तंगी होगी दूर, होगा लक्ष्मी का वास

    Last Updated: 20 जुलाई 2023

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में बहुत महत्व माना जाता है, वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर का निर्माण होता है और उसी हिसाब से लोग घर में सजावट का काम भी करते हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है, मान्यता के अनुसार तुलसी, मनी प्लांट जैसे पौधे को रखने से लक्ष्मी का वास होता है। इसी तरह का पौधा मोरपंखी भी है जिसे घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं मोरपंखी के पौधे को लगाने के क्या महत्व हैं-

    मां लक्ष्मी प्रसन्न-

    मोरपंखी के पौधे को घर में लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है, मान्यता के मुताबिक इसे घर में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जिससे धन में वृद्धि होती है, घर में मोरपंखी के पौधे से आर्थिक तंगी दूर होती है।

    सकारात्मक ऊर्जा-

    घर में मोरपंखी के पौधे को लगाने से समृद्धि का वास होता है, इसके साथ ही बुद्धि का भी विकास होता है। मान्यताओं के मुताबिक मोरपंखी के पौधे में इतनी सकारात्मक ऊर्जा होती है कि इसे घर में लगाने से घर के सदस्यों की बुद्धि विकसित हो जाती है। यह परिवार के सदस्यों की सद्बुद्धि का विकास करता है, इसे घर में लगाने से लोगों के काम के प्रति निष्ठा बढ़ जाती है और बच्चों में बुद्धि का विकास होता है।

    ये भी पढ़ें- Tips for Sawan 2023: इन छोटे-छोटे उपायों से भोलेनाथ होंगे प्रसन्न

    परिवार में आपसी सद्भाव-

    घर में मोरपंखी का पौधा लगाने से सकारात्मकता का प्रसार होता है, इससे घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है और परिवार में आपसी सद्भाव बना रहता है। घर में इसे लगाने से बेवजह होने वाले परिवारिक कलह दूर हो जाते हैं।

    सुख शांति का वास-

    वास्तु शास्त्र के अनुसार मोरपंखी का पौधा घर पर लगाने से सुख शांति का वास होता है और घर में आने वाली विपत्ति खत्म हो जाती है। इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है, यह बेहद ही शुभ माना जाता है।

    ये भी पढ़ें- Vastu Tips: इन नियमों के साथ ऐलोवेरा का पौधा लगाने से तरक्की होगी पक्की