Aloe Vera
    Photo Source - Google

    Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हर एक चीज के लिए खास ऊर्जा बताई गई है, वास्तु शास्त्र के मुताबिक घरों में रखे सामान ही नहीं बल्कि पेड़ पौधों में भी खास ऊर्जा होती है। एलोवेरा सिर्फ सेहत के लिए लिए ही फायदेमंद नहीं है, बल्कि वास्तु शास्त्र में इसका खास महत्व भी माना गया है। एलोवेरा को एक सकारात्मक पौधा माना जाता है, जो तरक्की में आ रही बाधाओं को दूर कर सकता है आइए जानते हैं इससे जुड़े टिप्स।

    सौभाग्य में वृद्धि-

    वास्तु शास्त्र के अनुसार एलोवेरा का पौधा घर में लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। यह पौधा घर में लगाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और इसे लगाने से घर में सफलता में आ रही परेशानियां दूर हो जाती है। वैसे तो इस पौधे को किसी भी दिशा में लगा सकते हैं, लेकिन वास्तु के मुताबिक तरक्की के लिए पश्चिम में लगाना उत्तम माना जाता है। इसके अलावा घर के दक्षिण पूर्व कोने में भी आप इसे लगा सकते हैं।

    घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा-

    एलोवेरा का पौधा घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, एलोवेरा के पौधे को घर में लगाने से घर का वातावरण सकारात्मक और सुंदर बन जाता है। इससे घर के सदस्यों में शांति बनी रहती है और धन का आगमन भी बना रहता है।

    सेहत के लिए भी काफी अच्छा-

    इस सभी के साथ ही एलोवेरा का इस्तेमाल सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है, घर में एलोवेरा लगाने से प्रगति, प्रमोशन, पैसा और प्रतिष्ठा बढ़ती है। इस पौधे को पूर्व दिशा में लगाने से मन की शांति मिलती है, एलोवेरा को घर के उत्तर पश्चिम कौन है से दूर रखना चाहिए।

    ये भी पढ़ें- Sawan Maas: भूलकर भी श्रावन में ना करें ये काम, महादेव हो सकते हैं नाराज़

    बालकनी या बगीचे में लगाना शुभ-

    वास्तु शास्त्र के मुताबिक, एलोवेरा को घर की बालकनी या बगीचे में लगाना शुभ माना जाता है। इसे लगाने से नकारात्मक शक्तियां घर में समृद्धि बनी रहती है इसे लगाने से आर्थिक रूप से स्थिरता आती है।

    एलोवेरा के पौधे की देखभाल के लिए आपको यह बात जरूर ध्यान रखनी चाहिए कि आप उसमें ज्यादा पानी ना दें। इस पौधे को बहुत ही कम पानी की जरूरत होती है और ज्यादा पानी से इसकी पत्तियां पीली और मुलायम हो जाती हैं।

    ये भी पढ़ें- Vastu Tips: घर की इस दिशा में ये पौधा लगाने से होगी धन की बरसात