भाषा बदलें

    Tulsi
    Photo Source - Google

    Tulsi Puja: तुलसी पर ये चीज़ें अर्पित करने से चमकेगी किस्मत

    Last Updated: 8 नवम्बर 2023

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Tulsi Puja: तुलसी को हिंदू धर्म में एक पवित्र पौधा माना जाता है, ऐसा कहा जाता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। भगवान विष्णु की पूजा भी लक्ष्मी के बिना अधूरी मानी जाती है। हिंदू धर्म में हर घर में तुलसी का पौधा होता है, जिसमें रोजाना सुबह जल भी चढ़ाया जाता है। इसके साथ ही शाम के समय दीपक जलाने का भी विधान है। माना जाता है कि इससे घर में सुख शांति समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा ऐसे कुछ खास दिन भी आते हैं जिसमें अगर आप तुलसी पर कुछ खास चीज अर्पित करते हैं तो आपको लाभ मिलता है। ‌

    सुहाग का सामान-

    पंचांग के मुताबिक, हर महीने में दो एकादशी आती है, इन दोनों ही दिनों पर तुलसी के पौधे में सुहाग का सामान रखना काफी शुभ माना जाता है। सुहाग के समान में बिंदी, दूर, चूड़ी आदि होना जरूरी है। ऐसा करने से लक्ष्मी मां प्रसन्न होकर मनोकामना पूरी करती हैं। ज्योतिष के शास्त्र के मुताबिक, हर पंचमी तिथि के दिन तुलसी के पौधे पर जल के साथ-साथ गन्ने का रस चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से हमेशा घर में बरकत बनी रहती है और खुशहाली आती है।

    कच्चा दूध-

    ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शुक्रवार और गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे पर कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से दुर्भाग्य दूर होता है और व्यक्ति तरक्की की सीढ़ी चढ़ने लगता है। इसके साथ ही इस दिन तुलसी के पौधे पर कलावा बांधना भी शुभ माना जाता है।

    ये भी पढ़ें- Tulsi Kanthi Mala: तुलसी कंठी माला पहनने के नियम और फायदे, जानें यहां

    तुलसी पर जालना जल चढ़ाना शुभ-

    इसके अलावा रोजाना तुलसी पर जालना जल चढ़ाना शुभ होता है, इससे घर में सुख समृद्धि आती है और व्यक्ति का जीवन खुशहाल रहता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, तनाव दूर रहता है, वही रोजाना शाम के समय घी का दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है, इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

    ये भी पढ़ें- November 2023 Rashifal: इन राशि वालों की खुलने वाली है किस्मत