भाषा बदलें

    Ayurveda
    Photo Source - Google

    Ayurveda: हाथ से या चम्मच से कैसे भोजन करना है अच्छा, जानें साइंस क्या..

    Last Updated: 4 मई 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Ayurveda: आज के समय में इंसान हर क्षेत्र में तरक्की कर चुके हैं। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता जा रहा है लोग बदलते जा रहे हैं। लोगों का रहन-सहन खान पान खान-पान, उनकी लाइफस्टाइल में भी बदलता आ रहा है। पहले लोग खाना खाने के लिए अपने हाथों का इस्तेमाल करते थे। लेकिन अब लोगों के पास बहुत से ऑप्शन हैं। आज के समय में तरह-तरह की चम्मच मौजूद हैं। इन दिनों में यंग जनरेशन में फोक और चम्मच से खाने का चलन बहुत ज्यादा बढ़ चुका है। बहुत से लोग कुछ भी खाने के लिए फोरन हाथ में चम्मच पकड़ लेते हैं।

    Ayurveda सदियों पुरानी परंपरा-

    हालांकि भारत में हाथ से भोजन करने की सदियों पुरानी परंपरा है। लेकिन चीन, यूरोप जैसे देशों में चम्मच कांटे से खाना खाया जाता है। वही हाथ से खाना खाने को अनहाइजीनिक माना जाता है। लेकिन भारतीय परंपराओं में हमेशा ही जमीन पर बैठकर हाथों से खाना खाने का महत्व बताया गया है। अगर आप भी हाथ से कुछ भी खाना पसंद करते हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद होता है।

    साइंस के मुताबिक (Ayurveda)-

    क्योंकि साइंस के मुताबिक ऐसा कहा जाता है कि हाथ से भोजन करने से बहुत से फायदे होते हैं। वहीं आयुर्वेद में हाथ से भोजन करने की सलाह दी जाती है। इससे भोजन का पूरा स्वाद प्राप्त होता है। कभी भी जब आप हाथ से खाना खाते हैं तो आपकी पाचन शक्ति सही रहती है। हाथ में नॉर्मल फ्लोर नाम के कुछ बैक्टीरिया होते हैं, जो हमारे हाथों की हथेली और उंगलियों पर पाए जाते हैं।

    हानिकारक रोगाणु से हमारी रक्षा-

    यह हानिकारक नहीं होते, लेकिन शरीर में अलग-अलग हानिकारक रोगाणु से हमारी रक्षा जरूर करते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, जब आप अपने मुंह में भोजन डालते हैं तो आप अपनी उंगलियों को योग मुद्रा के रूप में घूमाते हैं। जिससे खाना तेजी से पचता है। ऐसा कहा जाता है कि अंगूठा अग्नि से जुड़ा है, तर्जनी वरुण से, वही मध्य आकाश से, और अनामिका पृथ्वी से जुड़ी है, छोटी उंगली जल से जुटी है। इससे पाचन शक्ति सही रहती है, ऐसे में हाथ से भोजन करना बेहतर माना गया है।

    शरीर का तापमान-

    इसके अलावा हाथ से खाने के और भी बहुत सारे फायदे बताए गए हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, इसके अलावा भोजन करते समय जैसे-जैसे आप हाथ चलाते हैं वैसे-वैसे शरीर का तापमान बदलता रहता है। अगर आप अपने शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रखना चाहते हैं, तो हाथ से भोजन करना बेहतर होगा। जब आप खाना खाते हैं तो आपकी उंगलियां आपके पॉइंट भोजन के तापमान को महसूस कर लेते हैं।

    ये भी पढ़ें- Yoga for Snoring: खर्राटे की समस्या से हैं परेशान, ये योगासन आएंगे काम

    एंजाइम प्रोड्यूस-

    आप जो खाने वाले हैं उसके लिए आपके दिमाग में पहले से ही तैयारी हो जाती है‌। आयुर्वेद के मुताबिक, हाथ से खाना खाने से शरीर में जरूरी एंजाइम प्रोड्यूस होते हैं और इससे आपका खाना तेजी से पचने लगता है‌ जब आप चम्मच से खाना खाते हैं तब जरूरत से ज्यादा भोजन कर लेते हैं। इसकी वजह से हमारा स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि चम्मच से भूख का सही अंदाजा नहीं लग पाता। जबकि हाथ से खाते समय भोजन के सही अनुपात की जानकारी मिल जाती है।

    ये भी पढ़ें- Cooking Tips: घर पर ही तैयार करें ये मसाले, खाने का स्वाद होगा दोगुना