भाषा बदलें

    Yoga For Snoring
    Photo Source - Google

    Yoga for Snoring: खर्राटे की समस्या से हैं परेशान, ये योगासन आएंगे काम

    Last Updated: 3 मई 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Yoga for Snoring: जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती है बहुत से लोगों में खर्राटे की समस्या बढ़ जाती है। खर्राटे लेने वाला व्यक्ति खुद तो नींद में रहता है, लेकिन दूसरों को परेशानी होती है। उसे पता ही नहीं होता कि उसे खर्राटे की समस्या है। लेकिन कुछ लोग इतने जोर से खर्राटे मारते हैं कि पास सोने वाले व्यक्ति की नींद खराब हो जाती है। खर्राटे की समस्या महिलाओं और पुरुषों में समान रूप से देखने को मिलती है। ऐसे में आप कुछ योगासन और नियमित अभ्यास से इस समस्या से मुक्ति पा सकते हैं आईए इस बारे में जानते हैं।

    खर्राटे क्यों आते हैं (Yoga for Snoring)-

    सबसे पहले खर्राटे क्यों आते हैं, इसके कारण की बात की जाए तो गले का मोटापा, लगातार सर्दी जुकाम बने रहना या ऊंचा तकिया लेकर सोने से भी खर्राटे की समस्या होती है। इसके अलावा अगर आप लगातार का टेबल पर काम करते हैं या गले में संक्रमण के कारण सूजन है, तो भी आपको खर्राटे की समस्या हो सकती है। कुछ लोगों में यह समस्या गले में सूजन थायराइड आदि के कारण भी देखी जाती है। इन समस्याओं से बचाव के लिए आप रोज योग अभ्यास कर सकते हैं।

    त्रिकोणासन (Yoga for Snoring)-

    इसके लिए रोज आपको त्रिकोणासन करना चाहिए, इसे करने से तनाव और चिंता में कमी होती है। कमर व पीठ के दर्द से भी राहत मिलती है और नींद अच्छे से आती है। रोज कम से कम 5 से 10 मिनट तक इस योगासन का अभ्यास करें।

    भुजंगासन-

    इसके अलावा भुजंगासन करने से एंजायटी और अनिद्रा की समस्या खत्म हो जाती है। इससे रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और मोटापा भी कम हो जाता है। रात में सोते समय सांस लेने में परेशानी नहीं होती, समस्या कम हो जाती है।

    भस्त्रिका व कपालभाति-

    इसके अलावा योग शास्त्र में भस्त्रिका व कपालभाति आसन को सबसे प्रमुख माना जाता है। यह योगासन अहम भूमिका निभाते हैं, इस योग योगासन को करने से मानसिक शांति मिलती है। शरीर की उम्र बढ़ती है और रेस्पिरेटरी सिस्टम मजबूत होता है। इस योग क्रिया को रोज 10 से 15 मिनट तक करना चाहिए।

    ये भी पढ़ें- Cooking Tips: घर पर ही तैयार करें ये मसाले, खाने का स्वाद होगा दोगुना

    त्राटक क्रिया-

    इसके अलावा त्राटक क्रिया भी एक प्रमुख योग क्रिया होती है। इससे मानसिक शांति मिलती है और तनाव दूर भागता है। इससे नींद अच्छी आती है और योगासन को नियमित करने से पाचन तंत्र मजबूत हो जाता है। इन योगा आसनों को आप रोज़ाना कर सकते हैं, इससे आपको खर्राटे की समस्या से छुटकारा मिलेगा। आप और आपके पास सोने वाले व्यक्ति भी चैन की नींद ले पाएंगे।

    ये भी पढ़ें- Water Melon Benefits: गर्मियों में तरबूज खाने के फायदे जान हो जाएंगे हैरान