भाषा बदलें

    Vastu Tips
    Photo Source - Google

    Vastu Tips: घर में ये पौधे लगाने से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, आज ही लगाएं

    Last Updated: 26 जून 2023

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Vastu Tips: वास्तुशास्त्र का हिंदू धर्म में काफी महत्व होता है, ऐसा कहा जाता है कि अगर घर में चीजों को वास्तु के अनुसार सही जगह पर रखा जाए तो व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं घर में सजावट से लेकर पेड़ पौधों के लिए भी उचित स्थान बताया गया है, ऐसा माना जाता है कि वास्तु नियमों का पालन करने से व्यक्ति के मन में हमेशा शांति बनी रहती है वही वास्तु दोषों की वजह से व्यक्ति के जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।

    ऐसे ही वास्तुशास्त्र में कुछ पेड़ पौधों के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें आप घर में लगाने से वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं। इसके साथ ही व्यक्ति के घर में सुख समृद्धि का वास भी होता है, वास्तु में ऐसे ही कुछ शुभ और अपवित्र पौधे भी होते हैं आइए इन पौधों के बारे में जानते हैं जिन्हें आप घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं।

    शमी-

    हिंदू धर्म में शमी के पौधे का अधिक महत्व है, ऐसा माना जाता है कि शमी के पौधे भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है वही शनिवार के दिन शमी के पौधे की पूजा करने से शनिदेव की कृपा भी बरसती है। घर में शमी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है ऐसा कहा जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर इसे लगाने से सुख समृद्धि का वास होता है। घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और आर्थिक तंगी भी दूर हो जाती है।

    मनी प्लांट-

    वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है, ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाना शुभ और मंगलकारी है। मनी प्लांट में मां लक्ष्मी का वास होता है इससे धन आकर्षित होता है ऐसा कहा जाता है कि यह घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है साथ ही अगर मनी प्लांट का पौधा घर में लगा रहे तो इस बात पर ध्यान जरूर रखना चाहिए, कि उसकी टहनियां जमीन को न छुए इसके लिए आप इसे किसी रस्सी की सहायता से ऊपर की तरफ बांध सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Worship: क्या है पूजा-पाठ के समय दीपक जलाने का सही तरीका, जानें यहां

    केले का पौधा-

    वास्तु शास्त्र के अनुसार केले के पौधे को भी बेहद शुभ माना जाता है, इससे घर में भगवान विष्णु के साथ महालक्ष्मी की कृपा भी बरसती है। घर में इस पौधे को लगाने से धन में वृद्धि होती है सुख समृद्धि का वास होता है। अगर आप गुरुवार के दिन व्रत करते हैं तो इस दिन केले के पौधे की पूजा जरूर करनी चाहिए, ऐसे पौधे की पूजा से भगवान श्री हरि और महालक्ष्मी दोनों ही प्रसन्न होते हैं।

    ये भी पढ़ें-Vastu Tips: मिट्टी के ये बर्तन घर में रखने से आती है सुख-समृद्धि, आज ही लाएं