भाषा बदलें

    Navratri ke Upay
    Photo Source - Google

    Navratri ke Upay: नवरात्रि के दौरान करें लौंग के ये उपाय, नौकरी के साथ सारी मनोकामना..

    Last Updated: 15 अप्रैल 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Navratri ke Upay: नवरात्रि का पावन त्यौहार चल रहा है और इसका समापन भी होने वाला है। रामनवमी के दिन नवरात्रि का शुभ अवसर खत्म हो जाता है। इन नौ दिनों में भक्त माता रानी की आराधना में डूबे रहते हैं। इन सभी दिनों में माता रानी के अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। इसके अलावा पूजा के समय बहुत से उपाय भी बताए गए हैं। जिससे आप समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। वैसे तो लोग नवरात्रि के दौरान बहुत से उपाय करते हैं, लेकिन कपूर और लौंग का उपाय बहुत अच्छा और फलदाई माना जाता है। आईए बताते हैं कि आप किस तरह से फायदा पा सकते हैं।

    करियर की समस्या (Navratri ke Upay)-

    यह उपाय आप अपनी समस्या के हिसाब से कर सकते हैं जैसे अगर आपको करियर की समस्या है। बहुत बार ऐसा होता है कि बहुत मेहनत करने के बाद भी करियर में उन्नति नहीं मिल पाती। ऐसे में आप नवरात्रि के दौरान एक लौंग का जोड़ा लेकर अपने सर से लेकर पैर तक सात बार उतारें। इसके बाद माता के चरणों में से अर्पित करें। आप चाहें तो घर के हवन के दौरान उसमें उसे चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से करियर में उन्नति के मार्ग प्रशस्त हो जाते हैं।

    घर में लड़ाई झगड़ा-

    वहीं अगर आपके घर में लड़ाई झगड़ा हमेशा होता रहता है। घर में क्लेश का माहौल बना रहता है तो ऐसे में आप नवरात्रि के अष्टमी में तीन लौंग को लाल कपड़े में बांध कर मंदिर में जाकर रख दें। इसके साथ ही माता की गुलाब के एक फूल और लौंग से पूजा करें। फिर गुलाब को अपने कमरे में रख दें। इसके बाद लौंग को चाय में डालकर पति-पत्नी दोनों पीएं। ऐसा करने से दोनों के झगड़े खत्म हो जाएंगे।

    आर्थिक संकट से परेशान(Navratri ke Upay)-

    अगर आप आर्थिक संकट से परेशान है तो आप नवरात्रि के दौरान लॉन्ग का उपाय कर सकते हैं। इससे आपको आर्थिक समस्या से छुटकारा मिल जाता है। इस उपाय को करने के लिए आपको पीले कपड़े में लॉन्ग का जोड़ा रखना होगा। उसके बाद पांच सुपारी और पांच इलायची रखकर मां दुर्गा को चढ़ा दें। फिर अगले दिन इसे अपनी तिजोरी में रख लें, आर्थिक संकट मिट जाएगा।

    शारीरिक रोग से छुटकारा-

    अगर आप शारीरिक रोग से छुटकारा पाना चाहते हैं तो एक्सपर्ट के मुताबिक लौंग और कपूर को एक साथ मिलाकर जलाने से कुंडली से राहु और केतु की अशांती दूर हो जाती है। इसके साथ ही कपूर और लौंग जलाने से मां दुर्गा के आशीर्वाद से शारीरिक रोगों से और दोषों से छुटकारा मिल जाता है।

    ये भी पढ़ें- Jawara Visarjan: जवारे का विसर्जन का शुभ मुहुर्त, तिथि, पूजा विधि सब जानें यहां

    बीमारी से निजात-

    अगर आपके परिवार में कोई लगातार बीमार है और उसे बीमारी से निजात नहीं मिल रही है, तो इसके लिए आप नवरात्रि के दौरान उनके ऊपर से 11 लौंग उतार कर किसी चौराहे पर फेंक दें. हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि उस लॉन्ग को फेंकने के बाद आपको उसे पीछे मुड़कर नहीं देखना है। आपको ऐसा करते हुए कोई व्यक्ति टोके नहीं। ऐसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

    ये भी पढ़ें- Navratri Day 4: मां कुष्मांडा को लगाएं उनका प्रिया भोग, जानें पूजा..