भाषा बदलें

    Navratri 2023 Day 3
    Photo Source - Google

    Navratri 2023 Day 3: मां चंद्रघंटा के भोग की विधी, जानें यहां

    Last Updated: 16 अक्टूबर 2023

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Navratri 2023 Day 3: शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू हुई और 24 अक्टूबर को समाप्त होगी। नवरात्रि के नौ दिन देवी शक्ति के 9 अवतारों को समर्पित है। इस त्यौहार के प्रतीक देवी शक्ति के अवतारों को समर्पित है। भक्त त्यौहार के 9 दिनों के दौरान उपवास सकते हैं और देवी की पूजा करते हैं। देवी शक्ति के 9 अवतारों में मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री शामिल हैं।

    त्योहार के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। चंद्रघंटा का मतलब जिसके पास घंटी के आकार का आधा चंद्रमा, तीसरी आंख के साथ मां चंद्रघंटा स्त्री शक्ति का प्रतीक है, जो हमेशा बुराई से लड़ने के लिए तत्पर रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त पूरी श्रद्धा के साथ मां चंद्रघंटा की पूजा करते हैं उन्हें देवी की कृपा प्राप्त होती है।

    सामग्री-

    मां चंद्रघंटा को आप सेब की बर्फी और मलाई पेड़े का भोग लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको तीन मध्य लाल सेब, तीन से चार बड़े चम्मच घी, तीन चौथाई कप चीनी, एक कप सूखा नारियल, आधा कप बादाम पाउडर, एक बड़ी चुटकी केसर गरम पानी में भिगे, आधा छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर, पिस्ता पाउडर, छिड़कने के लिए कतरे हुए बादाम, सुखी गुलाब की पंखुड़ियां और सजावट के लिए चांदी की वर्क चाहिए होंगे।

    विधी-

    सब की बर्फी बनाने के लिए सेब को कद्दूकस करें और बीज निकाल दें। फिर इसे बर्फ के ठंडे पानी में डालें और अतिरिक्त पानी निकाल दे। एक पेन में घी गर्म करें और उसमें सब डालकर सुनहरा होने तक पकाएं। चीनी डालें और पिघलने तक मिलाते रहें। सूखा नारियल, बादाम पाउडर और भिगोया हुआ केसर डालें। सभी चीजों को एक साथ मिला लें, फिर इसमें हरी इलायची डालकर मिलाएं। एक ट्रे में घी लगाकर चिकना कर लीजिए और मिश्रण को निकाल दीजिए। चांदी की वर्क से सजा कर पिस्ता पाउडर, बादाम और सुखी गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं और वर्गाकार आकार में काट लें।

    ये भी पढ़ें- Navratri 2023: नवरात्री के दौरान लहसुन, प्याज खाना क्यों है वर्जित

    समाग्री-

    मलाई पेड़ा बनाने के लिए आपको सामग्री 500 लीटर दूध, एक चौथाई कप कास्टर सूगर, एक चुटकी साइट्रिक एसिड, एक चम्मच कॉर्नफ्लोर सजावट के लिए बादाम की कतरन, पिस्ते की कतरन, केसर के धागे चाहिए होंगे।

    विधी-

    इसे बनाने के लिए एक पैन में दूध गर्म करें और उसमें कास्टर सूगर डालकर उबालें। फिर एक चम्मच सिट्रिक एसिड के साथ दूध को फाड़ लें। इसमें कॉर्न फ्लार और पानी डालें। खोया बनने तक मिलाएं, फिर इसे ठंडा होने पर छोटी-छोटी बॉल्स बना लें, फिर बादाम की कतरन, पिस्ता और केसर से सजाएं।

    ये भी पढ़ें- Navratri के दौरान इस मंदिर में नहीं होती कलश की स्थापना, जानें कारण