भाषा बदलें

    Dream Interpritation
    Photo Source - Google

    Dream Interpritation: सपने दिखाई दें भगवान, तो समझ जाएं जीवन में..

    Last Updated: 2 अप्रैल 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Dream Interpritation: इंसान सोते समय सपने देखता है यह तो आम बात है। जिन्हें देखकर बहुत बार आप खुश हो जाते हैं तो वहीं कई बार डरावने सपने आपको बेचैन करते हैं। जिसके कारण आप परेशान हो जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि दिन में जो मनुष्य के साथ घटित होता है, वही रात में सपना के रूप में दिखाई देता है। बहुत बार ऐसे सपने भी दिखाई देते हैं जो आपको कुछ बड़े संकेत देते हैं। ऐसे जिनके बारे में आपने कभी सोचा ही नहीं होगा। उन्हीं सपने में से एक होता है भगवान का दिखाई देना। अगर आपके सपने में भगवान दिखाई देते हैं तो इसका मतलब क्या निकलता है आज हम यह जानेंगे-

    शिवलिंग-

    अगर किसी व्यक्ति के सपने में शिवलिंग नजर आता है, तो यह काफी शुभ माना गया है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, शिवलिंग देखने का मतलब महादेव आपसे प्रसन्न है और आपके सभी संकटों को जल्द ही दूर करने वाले हैं। यह सपना आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने वाला कहा जाता है।

    भगवान हनुमान-

    अगर आपको सपने में भगवान हनुमान दिखाई देते हैं तो इसका मतलब यह होता है कि हनुमान जी का आशीर्वाद आपके साथ है। जल्द ही आपकी समस्याएं खत्म होने वाली हैं। वहीं अगर आप किसी काम के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो वह काम जल्द ही बनने वाला है। यानी अब आपको उस क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है।

    मां दुर्गा-

    वहीं अगर आपके सपने में आपको माता दुर्गा दिखाई दें, तो स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, वह भाग्यशाली लोगों में गिने जाते हैं। यह सपना संकेत देता है कि आपको पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलने वाला है और आने वाले दिन आपके लिए काफी खास होने वाले हैं और उनको बहुत सी क्षेत्र में सफलताएं भी मिलेगी।

    भगवान गणेश-

    अगर आपको सपने में सोते समय भगवान गणेश दिखाई दें, तो स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, यह सपना व्यक्ति के लिए शुभ फलदाई होता है। यह सपना संकेत देता है कि लंबे समय से आपके रुके हुए काम पूरे होने वाले हैं। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि जीवन में आ रही सभी परेशानियां समस्याएं दूर होने का समय आ चुका है।

    ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में ये चीज़ें घर में लाने से सुख-समृद्धि से..

    देवी सरस्वती-

    सपने में देवी सरस्वती को देखना स्प्वन शास्त्र के मुताबिक, आपके लिए शुभ माना जाता है। उस सपने का मतलब यह होता है कि आपको शिक्षा के क्षेत्र में शुभ समाचार मिलेंगे। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। जिसके लिए आप लंबे समय से कोशिश कर रहे थे। इसके अलावा जो लोग नौकरी पेशा हैं, उसमें कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

    भगवान विष्णु-

    भगवान विष्णु के बात की जाए तो भगवान विष्णु को सपने में देखना भाग्य उदय का संकेत देता है। भगवान विष्णु को सपने में देखने पर माना जाता है, कि जातक की धीरे-धीरे करके सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं और उसे हर क्षेत्र में कामयाबी मिलनी शुरू हो जाती है।

    ये भी पढ़ें- Kalash Sthapna: कलश स्थापना के बाद भूल से भी ना करें ये गलती, नहीं तो..