भाषा बदलें

    Arvind Singh Lovely
    Photo Source - Twitter

    Arvind Singh Lovely समेत कांग्रेस के चार नेताओं ने थामा BJP का हाथ..

    Last Updated: 4 मई 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Arvind Singh Lovely: दिनों पहले ही कांग्रेस के दिल्ली प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। अब उसके कुछ ही दिनों बाद अरविंद सिंह लवली शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। आज नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में आयोजित समारोह में राजकुमार चौहान, नीरज बसोया, अमित मलिक और नसीब सिंह समेत चार अन्य पूर्व कांग्रेस नेताओं ने लवली के साथ पाला बदल लिया। लवली ने उन्हें और उनके सहयोगियों को पार्टी में शामिल होने का मौका देने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया।

    Arvind Singh Lovely ने कहा बहुमत के साथ सत्ता में बरकरार-

    उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बरकरार रहने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हमें भाजपा के बैनर तले और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली के लोगों के लिए लड़ने का मौका दिया गया है। उनका कहना है कि मुझे पूरी उम्मीद है और उसमें कोई संदेह नहीं है, कि देश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बन रही है। आने वाले दिनों में बीजेपी का झंडा दिल्ली में लहराएगा।

    Arvind Singh Lovely की बीजेपी में दूसरी पारी-

    भगवा पार्टी में कुछ समय बिताने के बाद 2018 में कांग्रेस छोड़ने के बाद लवली की यह बीजेपी में दूसरी पारी होगी। दिल्ली में कांग्रेस इकाई अंदरूनी संकट से घिरी हुई है। क्योंकि शहर के नेता आप के साथ गठबंधन और आला कमान द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए टिकट आवंटन और पार्टी के अन्य मामलों में स्थानीय नेतृत्व पर बाहरी लोगों को प्राथमिकता देने से नाराज हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि लवली और कुछ नेता फिर राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पसंद से नाराज थे।

    ये भी पढ़ें- Amethi or Rae Bareli सीट पर खत्म हुआ सस्पेंस, कांग्रेस ने उम्मीदवारों..

    दिल्ली इकाई का प्रमुख-

    जिनमें कन्हैया कुमार और उदित राज शामिल है। लवली सिंह जी ने पिछले साल कांग्रेस की दिल्ली इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था, ने रविवार को पद से मुस्तीफा दे दिया। जिससे भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई थी। अब इसके बाद जाने-माने नाम भी शामिल हुए। जिनमें दिल्ली के पूर्व विधायक नसीब सिंह और नीरज बसोया भी शामिल थे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश और अखिल भारतीय कमेटी के सदस्य राजकुमार चौहान ने पिछले महीने पार्टी से इस्तीफा दिया था। जब दिल्ली कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पार्टी लाइन पर उनकी समिति पर आपत्ति जताई थी।

    ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi ने रायबरेली सीट से नामांकन के बाद कही ये बड़ी बात

    ध्यान देने वाली बात यह है कि जब अरविंदर सिंह लवली ने कुछ समय पहले ही कांग्रेस से इस्तिफा लिया। लेकिन उस समय जब उनसे बीजेपी में शामिल होने की बात कही गई तो उन्होंने कुछ बी बतीने से इनकार कर दिया था।