Haryana Assembly Election
    Photo Source - Twitter

    बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को कांग्रेस ने दिया टिकट? हरियाणा में इन सीटों से लड़ेंगे चुनाव..

    Last Updated: 4 सितम्बर 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Haryana Assembly Election: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है और सभी पार्टियों जोरों शोरों से चुनाव की तैयारी में लगी हुई हैं, इसी बीच बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया से मुलाकात की है और कांग्रेस पार्टी ने उन्हें टिकट दिया। ऐसा कहा जा रहा है कि बजरंग पुनिया बादली और विनेश फोगाट जुलाना से चुना लड़ेंगी। आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वह कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव के मैदान उतरेंगे। इससे पहले पेरिस ओलंपिक से लौटने के बाद भी विनेश फौगाट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की थी।

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Haryana Assembly Election)-

    विनेश फौगाट से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह कहा था, कि कांग्रेस उन सभी का स्वागत करती है, जो पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। उस समय उन्होंने कहा था, कि एक एथलीट किसी खास पार्टी या राज्य से संबंधित नहीं होता, एक एथलीट पूरे देश से संबंधित है और वह पूरे देश से जुड़ा होता है। यह उसकी मर्जी है कि वह किसी भी पार्टी में शामिल होना चाहता है या नहीं, जो कोई भी कांग्रेस पार्टी में आता है, हम उसका हमेशा ही स्वागत करते हैं। यह उनका फैसला होता है कि वह हमारी पार्टी में आना चाहते हैं, हमारे साथ काम करना चाहते हैं या नहीं।

    विनेश फोगाट-

    भारत लौटने से के बाद से ही उन्नतीस वर्षीय पहलवान विनेश फोगाट कांग्रेस के नेताआों के साथ नजर आ रही हैं। रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले पहले राजनीतिक नेता थे, जिन्होंने विजय के प्रतीक हनुमान गदा के साथ उनका स्वागत किया था। दीपेंद्र ने तत्काली भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भाजपा के नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर पहलवानों, जिनमें से ज्यादा हरियाणा से हैं, के आंदोलन का जोरदार समर्थन किया था।

    ये भी पढ़ें- Kolkata Case: कांग्रेस नेता ने कोलकाता पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप, कहा पिड़ित परिवार को नज़रबंद कर..

    विधानसभा चुनाव नज़दीक-

    हरियाणा में विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं और सभी पार्टियां चुनाव जितने के लिए ज़ोरों से तैयारियां कर रही हैं। अगर आप नहीं जानते तो आपतकी जानकारी के लिए बता दें, कि पहले हरियाणा के विधानसभा चुनाव 1 अक्टूबर को होने वाले थे। लेकिन बाद में चुनाव आयोग ने इस तारिख को आगे बढ़ाते हुए 5 अक्टूबर कर दिया है। इस बार हरियाणा में होने वाला विधानसभा चुनावस काफी दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि इस किसी भी पार्टी के लिए जीत हासिल करना मुश्किल होने वाला है। इस बार हरियाणा में जनता किसकी सरकार लाएगी, वह किसे वोट देकर जिताएंगे, यह तो समय और विधानसभा चुनाव के नतीजों के आने पर ही पता चलेगा।

    ये भी पढ़ें- Aparajita Women and Child Protection Bill 2024: ममता सरकार ने बलात्कार की सज़ा को बढ़ाने के तैयार किया नया विधेयक..