भाषा बदलें

    Delhi
    Symbolic Photo Source - Twitter

    Delhi: लड़की ने अपनी क्लासमेट पर किया ब्लेड से वार, चेहरे पर आए 17 टांके

    Last Updated: 3 मई 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Delhi: हाल ही में गुलाबी बाग के इलाके से एक मामला सामने आया है, जहां पर 14 वर्षीय लड़की पर उसके क्लासमेट द्वारा कथित तौर पर ब्लेड से हमला कर दिया गया। इसके बाद उसके चेहरे पर 17 टाके लगे। यह घटना बुधवार को सामने आई है। जिसमें लड़की के चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इसके बाद इसकी जांच शुरू की गई। किशोरी का परिवार घटना में शामिल छात्रों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग कर रहा है। पुलिस का कहना है कि पहले हमें यह सूचना मिली थी कि एक सरकारी स्कूल के बाहर कुछ लड़कियों के बीच हतापाई हुई और उनमें से एक ने दूसरी लड़की को किसी तेज धार चीज से मारा है।

    (Delhi) पूरा मामला क्या है-

    हालांकि अपने बयान में पीड़िता ने कहा कि वह और उसके क्लासमेट दोपहर का खाना खा रहे थे, तभी कुछ लड़कियों ने उनके एक दोस्त का टिफिन बॉक्स छीन लिया और भाग गई। मेरी दोस्त ने उनसे इसे वापस देने के लिए कहा लेकिन उन्होंने हमें गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने तनावपूर्ण स्थिति को शांत करने के लिए कदम उठाया। लेकिन उसके बीच मौखिक झगड़ा शुरू हो गया, जिसकी वजह से क्लासमेट ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। 14 वर्ष की लड़की के परिवार ने आरोप लगाया की घटना के बाद कोई भी उनकी बेटी की मदद के लिए आगे नहीं आया।

    Delhi चेहरे पर 17 टाके-

    लड़की की मां का कहना है कि मेरी बेटी के चेहरे पर 17 टाके लगे हैं। उसकी स्वास्थ्य स्थिति अभी भी गंभीर है। हमले के बाद किसी ने उसे अस्पताल ले जाने में भी मदद नहीं की। पीड़िता कक्षा 9 की छात्रा है और उसकी बड़ी बहन का कहना है कि जब उसके दोस्तों के बीच झगड़ा हुआ, तो वह सभी को शांत कराने की कोशिश कर रही थी। लेकिन उस पर हमला किया गया, पुलिस को उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। पुलिस अधिकारियों को कहना है, क्योंकि वीडियो में दिख रहा है सभी लोग किशोर है।

    ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने की Rahul Gandhi की तारीफ, BJP ने साधा निशाना

    न्याय अधिनियम के तहत कार्यवाही-

    इसलिए उनके खिलाफ न्याय अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी। इस साल की शुरुआत में महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक स्कूल के कक्षा के अंदर एक साथ क्लासमेट ने कथित तौर पर किसी धारदार चीज से हमला किए जाने के बाद 8 साल के छात्र को गंभीर चोटे आई थी। प्रारंभिक जांच से पता चला कि यह दोनों क्लासमेट के बीच पिछले विवाद का नतीजा था। आरोपी लड़का अपने स्कूल बैग में नुकीली चीज, एक छोटा सा चाकू लेकर आया था। अधिकारियों को कहना है कि पीड़िता की गर्दन और हाथों पर चोट आई थी।

    ये भी पढ़ें- Supreme Court ने मांगा ED से जवाब, केजरीवाल की गिरफ्तारी की टाइमिंग..