Bihar Politics
Photo Source - Twitter

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है, जिस दौरान RJD के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा और उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मैं नीतीश सरकार के प्रस्ताव के विपक्ष में खड़ा हूं और मैं मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहता हूं, कि लगातार 9 बार उन्होंने सरकार बनाने का काम किया है। एक ही काम में तीन बार मुख्यमंत्री बनते पहली बार किसी को देखा है और बड़ी खुशी की बात है कि सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम बने। सम्राट चौधरी बीजेपी को अपनी मां कहते हैं, लेकिन वह तो पहले ही RJD में थे तो उनकी मां RJD हुई ना। विरोधी दल और डिप्टी सीएम बनने का इतिहास रचा है।

माननीय मुख्यमंत्री जी की इज्जत करते हैं-

विजय कुमार सिन्हा माननीय मुख्यमंत्री जी की इज्जत करते हैं, इसलिए उनके साथ हमने काम किया है। तेजस्वी का कहना है कि माननीय मुख्यमंत्री की कई बार बोले थे कि तुम मेरे बेटे जैसे हो और हम भी उनकी इज्जत करते हैं। हम आपको गार्जियन मानते हैं। कई बार मजबूरियां रही होगी इनकी जैसे दशरथ की मजबूरी होती है थी कि उन्होंने राम को वनवास के लिए भेजा था। इसीलिए नीतीश कुमार जी ने हमको वनवास भेज दिया। जनता का दुख समझने के लिए नीतीश जी कहते हैं कि भाजपा वाले सब सीबीआई को पीछे छोड़ देता है। अब आप कभी इधर रहते हैं और कभी उधर रहते हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ है कि आपको ऐसा निर्णय लेना पड़ा।

महागठबंधन और एनडीए में ज्यादा डिफरेंस नहीं-

बेईमानी के बाद भी महागठबंधन और एनडीए में ज्यादा डिफरेंस नहीं था। (Bihar Politics) आपका कहना था कि आपकी पार्टी को तोड़ा जा रहा है। तेजस्वी ने कहा कि आपने तो कहा था कि मर जाएंगे मिट जाएंगे, लेकिन आप उन सबके साथ नहीं जाएंगे। लेकिन देश भर के विपक्षियों को एकजुट कर BJP को रोकने के लिए आप हमारे साथ आए थे। लेकिन अब आप कहते हैं कि हमारे साथ आपका मन नहीं लग रहा, तो हम क्या नाच कर दिखाएं, आपको खुश करें। 2020 के चुनाव में आपने कहा था कि अपने बाप से पैसा लेगा, जेल से नौकरी लाए और हमने करके भी दिखा दिया। हमको इस बात का दुख नहीं है कि हम विपक्ष में आ गए। खुशी इस बात की है कि 17 महीने में बिहार में नौकरियां लोगों को मिली है।

लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे-

तेजस्वी का कहना है कि जब आप हमारे साथ थे तो आपने यह कहा था कि लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे और भाजपा सरकार को हटाएंगे। अब हम वह बताना नहीं चाहते हैं। दशरथ नहीं चाहते थे कि राम बनवास जाएं पर कैकई जरूर चाहती थी कि राम वनवास जाए। सम्राट चौधरी पगड़ी पहनते हैं अब खेल होगा। हमें विश्वास है कि विजय जी जरूर सलाह दिए होंगे कि सम्राट चौधरी पगड़ी खोल दें। सम्राटौ चौधरी किस तरह के मुख्यमंत्री को निशाने पर लिए रहते हैं। यह सब याद करने वाली बात है। क्या-क्या शब्द का इस्तेमाल किया गया है। मोदी जी की गारंटी तो बहुत मजबूत वाली गारंटी है। क्या मोदी की गारंटी कहती है कि नीतीश कुमार फिर से नहीं पलटेंगे। खूब जोड़ी है आप लोगों की, आप लोग क्या-क्या बोलते थे। उन्होंने पुराने बातों को याद दिलाते हुए कहा कि जब भी आप हमारे साथ आए थे तो आपने यह कहा था कि लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे और नरेंद्र मोदी की सरकार को हटाएंगे।

ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, जानिए पूरा मामला

अगर कोई आशंका थी तो-

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा दल हमारा है आप मुख्यमंत्री हैं, हम डिप्टी सीएम थे। कितना अच्छा हम लोग अच्छे माहौल में बातचीत कर रहे थे। हमारे मन में कभी कोई दुख नहीं था। हम एकदम मजबूती के साथ डटकर खड़े हैं। आप खुद ही गवर्नर हाउस चले गए और इतनी बात तो कह सकते थे कि क्या दिक्कत थी।

आपको अगर कोई आशंका थी, तो एक बार हमसे बात कर लेते। फिर हम शपथ पत्र देते और फिर कोई माई का लाल को कुछ नहीं कर पाता। जो आप झंडा लेकर चले थे, आप आपका भतीजा झंडा लेकर चला है मोदी जी को बिहार में रोकने का। यह कोई पहली बार नहीं है जो हम आपके साथ लड़ रहे हैं हमने महागठबंधन बनाया था।

ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav रच रहें हैं JDU और BJP को फंसाने का चक्रव्यूह? बिहार..

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *