भाषा बदलें

    Pakistan
    Photo Source - Google

    Pakistan को मिला जमीन में अरबों का खज़ाना, क्या संकट से मिलेगी निजात?

    Last Updated: 23 अप्रैल 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Pakistan: पाकिस्तान के हाथ एक खजाना हाथ लग चुका है, जिससे उनकी समस्याओं से उन्हें शायद छुटकारा मिल सकता है। पाकिस्तान के हाथ एक ऐसा कुआं लगा है, जिसमें बड़ी मात्रा में नेचुरल गैस और तेल का भंडार है। यह खबर ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान नेचुरल गैस की कमी से काफी दिनों से जूझ रहा था। पाकिस्तान की पेट्रोलियम कंपनी ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है। कंपनी का कहना है कि सिंह के दहरकी जिले में तेल और गैस भंडार की खोज की गई है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि जनवरी 2024 में खोदा गया शावल-1 कुआं कल 1,136 मीटर की गहराई तक पहुंच गया है और इस कुएं से हर रोज 1,040 बैरल तेल और 2.5 बिलियन क्यूबिक फीट प्राकृतिक गैस निकल रही है।

    एक मील का पत्थर-

    कंपनी के सीईओ फहीम हैदर का कहना है कि यह काफी चुनौती पूर्ण रहा है। उन्होंने इस सफलता को सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के लिए एक मील का पत्थर बताया है। जिन्होंने इसकी खोज में नई तकनीक का इस्तेमाल किया है और उनका कहना है कि यह सफलता एमपीसीएल की जनवरी 2024 में की खैबर-पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में गैस खोजने के बाद मिली है। (Pakistan)

    Pakistan पेट्रोलियम लिमिटेड-

    इससे पहले सरकारी पेट्रोलियम कंपनी पाकिस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड ने नवंबर 2023 में सिंध के सजावल जिले में प्राकृतिक गैस भंडारण की खोज की घोषणा की थी। रिपोर्ट्स की माने शाह बंदर में 2,545 मिनट की गहराई गहराई तक ड्रिलिंग अभियान के बाद यह सफलता मिली है। इसमें 236 बैरल का प्रतिदिन उत्पादन दर्ज किया गया है।

    तेल की दिक्कत-

    पाकिस्तान की बहुत सी कंपनियां देश छोड़ कर चली गई थी। जिसके बाद से ही प्राकृतिक गैस और तेल की दिक्कतों का सामना पाकिस्तान को करना पड़ रहा था। मीडिया रिपोर्ट के मताबिक, पाकिस्तान में 10 से ज्यादा इंटरनेशनल कंपनियों ने जो तेल और गैस निकालने का काम करती थीं, ने अपना कारोबार वहां से हटा लिया था।

    ये भी पढ़ें- NASA ने किया बड़ा दावा, क्या चांद पर छुप कर कब्जा कर रहा है चीन

    तेल उत्पादन में 50 फीसदी की गिरावट-

    इसके चलते पाकिस्तान में तेल उत्पादन में 50 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें की ऊर्जा संकट से परेशान पाकिस्तान डीजल, पेट्रोल इंजन, प्राकृतिक गैस के आयात पर हर साल करीब 1.91 लाख करोड रुपए खर्च करता है। जिसमें से 1.33 लाख करोड़ रुपए से पेट्रोल डीजल पर और 54,000 करोड रुपए गैस पर खर्च किए जाते हैं। पाकिस्तान में नए भंडार की खोज कहीं ना कहीं राहत भरी खबर है।

    ये भी पढ़ें- Viral News: मरे हुए आदमी को लेकर लोन लेने पहुंची महिला, लाश से साइन..