Viral News
Photo Source - Twitter

Viral News: हाल ही में ब्राज़ील से एक ऐसी घटना सामने आई है जो ना सिर्फ आपको हैरान कर देगी, बल्कि इंसानियत पर से आपका भरोसा भी उठ जाएगा। इस घटना को देखकर पता चलता है कि लालच की कोई सीमा नहीं है और लालच में पैसों के लिए एक इंसान इतना हद तक गिर सकता है कि आप सोच भी नहीं सकते। दरअसल हाल ही में ब्राज़ील से एक मामला सामने आया है जिसमें एक महिला बैंक में लोन लेने के लिए गई और वह भी एक लाश को जी हां। वह महिला 68 साल के एक बुज़ुर्ग को वीलचेयर पर बिठाकर बैंक ले गई। वह लोन लेकर उस मरे हुए सख्श से साइन करवाने के लिए।

एक मृत को बैंक में (Viral News)-

महिला के बैंक में जाने को काफी समय बाद लोगों को पता चला कि वह सख्श मर चुका है और महिला साइन करवाने के लिए एक मृत को बैंक में लाई है। इस घटना का वीडियो भा सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसने सभी यूज़र्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान तो हैं ही साथ ही उस महिला की इस हरकत को देखकर काफी परेशान भी हैं।

यह घटना मंगलवार कि है-

यह घटना रियो डी जनेरियो बैंक की है। यह घटना मंगलवार कि है जब यह महिला विलचेयर पर उस सख्श को बैंक ले गई। जब वह महिला उस मृत का हाथ पकड़कर साइन करने की कोशिश कर रही था तब बैंक के कर्मचारी को उस महिला पर शक हुआ जिसके बाद उसने अपने बैंक के अधिकारियों को बुलाया। इसेक साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दी गई। पुलिस का कहना है कि बैंक वालों ने कहा कि जब उन्होंने चेक किया तो वह पहले से ही मरा हुआ था।

ये भी पढ़ें- Artificial Sun: इस गांव में नहीं निकलती थी धूप, लोगों ने बनाया खुद का सूरज..

मृत की भतीजी-

इसके साथ ही उस महिला पर धोखाधड़ी और एक लाश का गलत इस्तेमाल करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। उस महिला का कहना है कि वह मृत की भतीजी है। इसके साथ ही वह महिला बैंक से 3,250 डॉलर लॉन लेने गई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो लोगों को हैरत में डाल रहा है। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि उस महिला ने पुरी कोशिश की, कि वह उसस मृत से साइन करवा ले, लेकिन कर्मचारियों को संदेह हुआ और वह महिला पकड़ी गई।

ये भी पढ़ें- Poisonous Dart Frog: लाखों रुपए की कीमत पर बिकता है ये मेंढक, दुनिया भर में है इसकी डिमांड

यह मामला सच में बिल्कुल हैरान कर देने वाला है। सोच कर ही हैरानी होती है कि कोई सख्श पैसों के लिए कितना हद तक जा सकता है। आज के इस समय में इंसान से ज्यादा पैसों की कीमत है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *