भाषा बदलें

    India vs Sri
    Photo Source - Twitter

    India vs Sri: भारत ने सेमिफाइनल में की धांसू एंट्री, किसने बनाए कितने रन

    Last Updated: 2 नवम्बर 2023

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    India vs Sri: गुरुवार को वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका को हराकर भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 302 रन से जीत हासिल की। भारत की यह इस टूर्नामेंट में लगातार सातवीं जीत है। सेमीफाइनल में भारत ने एंट्री कर ली है और भारत 14 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल पर सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने रनों के लिहाज से वर्ल्ड कप में दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की है। शुभमन कोहली ने 88 रन, शुभमन गिल 92 और श्रेयस अय्यर ने 82 रन के साथ शानदार बैटिंग के दम पर भारत ने 357/8 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में श्रीलंका ने 19.2 ओवर में 55 रन पर ही सिमट गई। मोहम्मद शमी ने कातिलाना पंजा मारा, उन्होंने 5 ओवर में 18 रन लेकर विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।

    वर्ल्ड कप 2023 का 33वां मैच-

    श्रीलंका और भारत के बीच गुरुवार को वर्ल्ड कप 2023 का 33वां मैच खेला गया। दोनों टीमों ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मैच खेल। भारत ने श्रीलंका के सामने 358 रन का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करते हुए बुमराह ने पारी की और पहली गेंद पर झटका दिया। सिराज ने दूसरे ओवर में दो शिकार की, उन्होंने पहली गेंद में विमुक्त करुणारत्ने को एलबीडब्ल्यू और पांचवें गेंद पर श्रेयस अय्यर के हाथों कैच काराया।

    दसवें ओवर में डबल झटका-

    चौथे ओवर की पहली गेंद पर सिराज ने कप्तान कुसल को बोल्ड किया। उन्होंने एक रन बनाया, मोहम्मद शमी ने दसवें ओवर में डबल झटका दिया और उन्होंने तीसरी गेंद पर अलंका और चौथी गेंद पर दुष्यंत को आउट किया। सलंका ने 24 गेंद में एक रन बनाने के बाद जडेजा को कैच थमाया, हेमंत विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों आउट हुए।

    8 विकेट के अंदर 357 रन-

    भारत में इससे पहले टॉस करवाने के बाद निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के अंदर 357 रन बनाए। श्रीलंका के लिए दिलशान ने 10 ओवर में 80 रन पर पांच विकेट लिए। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई, लेकिन कप्लान रोहित शर्मा चार रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। उन्हें मधुशंकर ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड कर दिया था।

    ये भी पढ़ें- Asian Games 2023 में भारत ने पाकिस्तान को चटाई धुल, इतने गोल से हराया

    92 गेंद में 92 रन-

    उसके बाद सुमन गिल और विराट कोहली ने बखूबी मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने एक दूसरे के लिए 189 रन की पार्टनरशिप की। यह साझेदारी तीसरी ओवर में गिल के आउट होने के बाद टूटी। मदुशंका ने विकेट के पीछे कैच कराया, गिर ने 92 गेंद में 92 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और दो छक्के जमाए। भारत ने तीसरा विकेट विराट कोहली के रूप में खोया। उन्होंने 94 गेंद में 11 चौके की मदद से 88 रन की पारी खेली।

    ये भी पढ़ें- World Cup 2023 में भारतीय टीम में इस ऑलराउंडर की जगह लेंगे अश्विन