Virat Kohli
    Photo Source - Instagram

    Virat Kohli: कितनी है विराठ कोहली की नेटवर्थ? क्या हैं कमाई के सोर्स..

    Last Updated: 21 अगस्त 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Virat Kohli: आज हम भारत के फेमस क्रिकेटर विराट कोहली के बार में और उनकी नेटवर्थ के बारे में जानने वाले है। विराट कोहली वर्तमान में दुनिया के नंबर वन वनडे बल्लेबाज हैं और वह भारत के अग्रिम क्रिकेटरों में से एक हैं। दुनिया भर में विराट कोहली का नाम है, वह भारत ही नहीं दुनिया भर में सबसे अच्छे और सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक है। आज हम आपको बताएंगे कि विराट कोहली के पास कौन-कौन सी प्रॉपर्टी है और उनकी आय के अलग-अलग स्रोत क्या हैं, जो कि उनकी कुल संपत्ति को दर्शाते हैं।

    Virat Kohli की कुल संपत्ति-

    विराट कोहली भारतीय क्रिकेटर टीम के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज हैं, वर्तमान में विराट कोहली पूरी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और अपने करियर के दौरान विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। इन्होंने कई शानदार पारियां भी खेली है। विराट कोहली की कुल संपत्ति 4500 करोड रुपए है, कुछ समय पहले विराट कोहली ने प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की। विराट कोहली ने साल 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी शुरुआत की थी।

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान-

    तब से ही वह सभी खेलों में अच्छे रहेंगे, इसके अलावा वह बहुत लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के डिप्टी थे। उसके बाद विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बन गए। हाल ही में उन्होंने दुनिया में सबसे ज्यादा शतकों के साथ रिकॉर्ड तोड़ा। इसके अलावा विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बन गए। विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 25000 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। क्रिकेट के अलावा वह अलग-अलग ब्रांडों के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। वह दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट में से एक विराट कोहली है। इसके अलावा विराट कोहली रेस्तरां के भी मालिक हैं।

    ये भी पढ़ें- Sheetal Devi Archery: कौन हैं शीतल देवी, जिन्होंने पैरों से तीरंदाज़ी में जीता स्वर्ण पदक

    कई आलीशान संपत्ति-

    भारत में विराट कोहली की कई आलीशान संपत्ति हैं, जिनमें घर और अपार्टमेंट दोनों ही शामिल है। मुंबई में विराट कोहली के पास वर्ली में एक अपार्टमेंट है, जिसकी अनुमानित कीमत 34 करोड रुपए है। क्योंकि वह दिल्ली से हैं इसीलिए उनके पास गुरुग्राम में भी एक घर है, जो से उन्होंने 2015 में 80 करोड रुपए में खरीदा था। विराट कोहली के पास मौजूद बहुत सी संपत्तियों के अलावा वह भारत पर बहुत सी जगह वाणिज्यिक संपत्तियों के भी मालिक हैं, जिससे खिलाड़ी की अच्छी खासी कमाई होती है, इसके साथ ही उनके पास कारों का अच्छा खासा कलेक्शन है।

    ये भी पढ़ें- IND vs NZ Semifinal: जानें कहां देख सकेंगे सेमिफाइनल का ये मुकाबला