भाषा बदलें

    Asian Games 2023
    Photo Source - Twitter

    Asian Games 2023 में भारत ने पाकिस्तान को चटाई धुल, इतने गोल से हराया

    Last Updated: 1 अक्टूबर 2023

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Asian Games 2023: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में कहर बरसा दिया, अपने विरोधियों के खिलाफ टीम इंडिया ने दनादन गोल दागे। आज भारत ने पाकिस्तान को भी हरा दिया, टीम ने पाकिस्तान को 10-2 से हराकर एशियन गेम्स में लगातार चौथी जीत दर्ज की। यह पहला मौका था जब दोनों देशों के भिड़ंत में किसी टीम ने 10 गोल लगाए हैं। भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने चार, वरुण ने दो और मनदीप सिंह, शमशेर सिंह, सुमित और ललित उपाध्याय ने एक गोल किए।

    उज्जेबकिस्तान को हराया-

    इससे पहले भारत ने अपने पहले मैच में उज्जेबकिस्तान को 16-0 से हरा दिया था। उसके बाद सिंगापुर को 16-1 से धूल चटाई। फिर भारत ने अपने तीसरे मैच में जापान को 4-2 से हराया था। भारत ने मैच के आठवें मिनट में गोल करते हुए 1-0 की बढ़त ले ली। अभिषेक के ड्रिबल पर मनदीप सिंह ने यह गोल किया है।

    भारत का स्कोर-

    इसके बाद 11वें मिनट में पेनल्टी पर कप्तान हरमनप्रीत ने पाकिस्तान के डिफेंस को भेद कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। दूसरी तरफ क्वार्टर में भारत में दो और गोल देते हुए हाफ टाइम तक चार्ज 4-0 की बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ के शुरू होते ही हरमनप्रीत ने पेनल्टी पर दो गोल करते हुए, भारत का स्कोर 6-0 कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने पेनल्टी पर गोल दाग कर मैच का अपना पहला गोल किया।

    ये भी पढ़ें- World Cup 2023 में भारतीय टीम में इस ऑलराउंडर की जगह लेंगे अश्विन

    41वें मिनट पर बेहतरीन गोल-

    वरुण कुमार ने 41वें मिनट पर बेहतरीन गोल दिया। तीसरे क्वार्टर के समाप्ति से ठीक पहले पाकिस्तान ने अपना दूसरा गोल किया, इस तरह से क्वार्टर में दोनों टीमों ने कुल 5 गोल किए। मैच के आखिरी क्वार्टर में भारत ने 8 मिनट के अंदर ही तीन गोल करते हुए स्कोरलाइन को 10-2 कर दिया था। पाकिस्तान की टीम उसके बाद भारतीय धुरंधरों को शांत रखने में सफल रही।

    ये भी पढ़ें- India vs Australia: कब और कहां देखे दूसरे वनडे की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग, जानें