भाषा बदलें

    Panipat-Jalandhar Highway
    Symbolic Photo Source - Google

    Panipat-Jalandhar Highway पर बढ़ेगी वाहनों की रफ्तार, NHAI करेगा ये सुधार

    Last Updated: 26 अगस्त 2023

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Panipat-Jalandhar Highway: NHAI ने पानीपत से जालंधर सिक्स लेन हाईवे पर वाहनों की धीमी रफ्तार को देखते हुए सर्वे रिपोर्ट तैयार की है। इन कमियों को दूर करने के लिए NHAI ने 485 करोड रुपए का टेंडर भी जारी कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की Panipat-Jalander National Highway पर वाहनों की धीमी गति से हर कोई परेशान है। इसकी सबसे बड़ी वजह कहीं फ्लावर कम चौड़े हैं तो कहीं पर अवैध कट है। जिसके चलते यातायात बाधित हो जाता है। इसके साथ ही इस हाइवे पर कई ऐसी कमियां भी हैं जिन्हें दूर करना बहुत जरूरी है।.

    सर्वे के बाद फटाफट टेंडर जारी-

    जब तक इन दोनों कर्मियों को दूर नहीं किया जाएगा तब तक इस हाइवे पर वाहन चालकों को धीमी गति से ही सफर करने पर मजबूर रहना पड़ेगा। यही वजह है कि NHAI ने सर्वे के बाद फटाफट टेंडर जारी कर दिया। जिससे कि वाहन चालकों को इन समस्याओं से छुटकारा मिल सके। इस नेशनल हाईवे पर कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में लाडवा चौक पर सर्विस लेन पर जल भराव की समस्या रहती है। बरसात के दिनों में यहां हालात बहुत खराब हो जाते हैं। भविष्य में इस समस्या से परमानेंट निजात मिल सके। इसके लिए सड़क के निर्माण में संशोधन किया जाएगा।

    वाहन यहां रेंगते हुए नजर आते हैं-

    NHAI के अधिकारियों का कहना है कि करनाल में कर्ण लेक की चौड़ाई को बढ़ाया जाएगा। फिलहाल इसकी चौड़ाई कम होने की वजह से वाहन यहां रेंगते हुए नजर आते हैं। इस पुल को चौड़ा कर दिया जाएगा, तो यहां से वाहनों को गुजरने में आसानी होगी और यातायात भी सुचारू होगा।

    ये भी पढ़ें- G20: Delhi 3 दिनों के लिए हो जाएगी बंद, कहां जा सकेंगे और कहां नहीं, जानें

    यातायात कम जगह की वजह से बाधित

    Panipat-Jalandhar Highway पर अंबाला छावनी की शास्त्री कॉलोनी के पास अंबाला सहारनपुर रेल मार्ग के ऊपर बने पुराने पुल पर भी यातायात कम जगह की वजह से बाधित या धीमा हो जाता है। यह शंकर पुल है ऐसे में इस प्रोजेक्ट के तहत इस पूल की भी चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट में NHAI ने अंबाला सिटी के कालका चौक के पास वीजा प्लांट के सामने की पूरी सर्विस लाइन को भी शामिल किया है। यहां सालों से बरसात के दिनों में सर्विस लेन पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सर्विस लेन को ठीक करने और यहां पानी निकासी के लिए NHAI तकनीकी तौर पर काम करेगी।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: भारत की सफलता पर पाकिस्तानी शख्स, हम पहले ही चांद पर हैं