Viral Video
    Photo Source - Twitter

    Viral Video: भारत की सफलता पर पाकिस्तानी शख्स, हम पहले ही चांद पर हैं

    Last Updated: 25 अगस्त 2023

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Viral Video: 23 अगस्त 2023 को भारत ने चंद्रयान-3 की मदद से चांद पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की। तब से सोशल मीडिया पर चंद्रयान-3 छाया हुआ है और हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें भारत के चंद्रमा मिशन पर एक पाकिस्तानी शख्स का मजाकिया अंदाज दिखाया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है।

    यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है। जिसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इस बीच पाकिस्तान में लोगों का सेंस ऑफ़ ह्यूमर हमेशा शीर्ष स्तर पर होता है यह चंद्रयान पर है'। इस वीडियो की शुरुआत में एक शख्स को चंद्रयान के बारे में पाकिस्तान की जनता की राय लेते हुए दिखाया गया है। जब उस शख्स से पूछा जाता है कि भारत के चंद्रमा मिशन पर उनकी क्या राय है, तो उसने कहा कि वह पैसे लगाकर जा रहे हैं, हम तो पहले से ही चांद पर हैं। इसके बाद वह चंद्रमा और पाकिस्तान के बीच समानताओं को गिनवाता है। जैसे की पानी और बिजली जैसी बुनियादी आवश्यकताओं तक पहुंच की कमी शामिल है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: कुत्ते ने की धांसू बल्लेबाजी, देख कर हो जाओगे हैरान

    यूज़र्स की प्रतिक्रियाएं-

    इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 23 अगस्त को शेयर किया गया था। जिसके बाद इसे लाखों बार देखा जा चुका है और इसकी संख्या अभी भी बढ़ती ही जा रही है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, कि यह आदमी स्टैंड अप कॉमेडी में अपना कैरियर बन सकता है। दूसरे का कहना है कि ज्यादातर पाकिस्तानी लोग वास्तव में मजाकिया हैं। तीसरे का कहना है कि यह हाई लेवल होस्टिंग है। पांचवें का कहना है कि चांद पर पानी ढूंढने ही गए हैं, अगर हमें यह मिल गया तो हम इसे पाकिस्तान भेज देंगे।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: बुजुर्ग अंकल ने किया जमकर डांस, देखकर आ जाएगी मुस्कान