भाषा बदलें

    Punjab CM
    Photo Source - Google

    Punjab CM: कभी कॉमेडी की दुनिया में था बड़ा नाम, आज हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री

    Last Updated: 29 मार्च 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Punjab CM: इस समय पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर खुशी का माहौल बना हुआ है। क्योंकि भगवंत मान की दूसरी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर ने एक बेटी को जन्म दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तीसरी बार पिता बने हैं। इससे पहले भी भगवंत मान दो बच्चों के पिता हैं। भगवंत मान सियासी दुनिया का ऐसा नाम है, जिसने एक्टिंग और कॉमेडी की दुनिया में बहुत से झंडे गाड़ रखे हैं। बहुत से टीवी शोज़ पर चुटकुले सुना कर, लोगों को हंसाने वाले भगवंत मान पूरे प्रदेश को संभाल रहे हैं।

    पंजाब के मुख्यमंत्री-

    भगवान आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं में से एक हैं और वह पंजाब के मुख्यमंत्री हैं। सियासी दुनिया में से पहले वह मनोरंजन की दुनिया में लंबा करियर बना चुके हैं। 17 अक्टूबर 1973 में पंजाब के संगरूर जिले में भगवंत मान का जन्म हुआ। उन्होंने संगरूर में मौजूद कॉल्ज से ग्रेजुएशन की। कॉलेज के बाद भगवंत ने ग्लैमर की दुनिया में अपना करियर बनाने का फैसला लिया था। Punjab CM

    कॉमेडी की दुनिया-

    भगवंत मान टीवी पर कॉमेडी की दुनिया में मजेदार चुटकुलों से लोगों का मनोरंजन करने लगे। लेकिन भगवंत मान ने कॉमेडी को पंजाब तक सीमित रखा। मान ने टीवी पर कॉमेडी के साथ बहुत सी फिल्मों में भी काम किया है। फिल्मों में काम कर रहे भगवंत मान ने काफी नाम कमाया। लेकिन कॉमेडी की दुनिया में खूब नाम कमाने के बाद भगवंत मान ने राजनितिक सफर शुरु कर दिया। उन्होंने मनप्रीत सिंह बादल की पंजाब पीपुल्स पार्टी को पहले ज्वाइन किया। इसी पार्टी के टिकट पर भगवंत मान पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े। फिर साल 2012 में विधानसभा सीट पर पहली बार सियासी मैदान में उतरे हालांकी पहले चुनाव में भगवंत मान को हार का सामना करना पड़ा।

    आम आदमी पार्टी-

    इसके अलावा भगवान ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। लेकिन ज्यादा लंबे समय तक वह उनके साथ नहीं रहे। 2017 में भगवंत मान ने जलालाबाद विधानसभा सीट से आप के टिकट पर चुनाव लगा। लेकिन दूसरा चुनाव भी वह हार गए। लगातार दो बार चुनाव हारने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। साल 2018 में उन्हें आम आदमी पार्टी ने पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष बनाया। लेकिन इस दौरान भगवंत मान पर ड्रग्स के आरोप लगे थे। जिसकी वजह से उन्हें वह पद छोड़ना पड़ा। इसके बाद 2019 में भगवंत ने संगरूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

    ये भी पढ़ें- Delhi-Meerut Expressway पर 1 अप्रैल से बढ़ेगा टोल टैक्स, जानें बढ़ी हुई दरें

    दो बार शादी-

    यह जीतने के बाद उन्हें आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब का मुख्यमंत्री भी बनाया गया। कभी टीवी पर चुटकुले सुना कर लोगों का मनोरंजन करने वाले भगवंत मान आज पूरे पंजाब के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। भगवंत ने दो बार शादी की है। पहली शादी इंद्रप्रीत कौर से हुई थी और इस शादी से उन्हें दो बच्चे भी हैं। लेकिन 2015 में वह अलग हो गए और इंद्रप्रीत अपने दोनों बच्चों के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो गई। भगवंत मान में 2022 में डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी रचाई और अब गुरप्रीत ने बेटी को जन्म दिया है।

    ये भी पढ़ें- Nitin Gadkari ने कहा “हम खत्म कर रहें है टोल”, क्या लोगों को नहीं भरना होगा टोल