भाषा बदलें

    Dhruv Rathee
    Photo Source - Twitter

    Dhruv Rathee का वीडियो क्यों बना राजनीतिक बहस, यहां जानें पूरा मामला

    Last Updated: 24 फ़रवरी 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Dhruv Rathee: हाल ही में फेमस यूट्यूब Dhruv Rathee ने एक वीडियो शेयर किया, जो वीडियो शेयर किया गया है वह राष्ट्रीय स्तर पर साझा किया गया है और अब राजनीतिक बहस का कारण भी बन गया है। वीडियो में उन्होंने कहा हमारे देश में लोकतंत्र खत्म हो गया है? एक महत्वपूर्ण सवाल है जो मैं उठा रहा हूं, आप में से बहुत से लोगों के पास इस सवाल का जवाब होगा। हालांकि वह स्पष्ट नहीं होगा। आप किसी भी पार्टी को वोट दे सकते हैं। जिस राजनेता को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है।

    "मेरा सवाल इससे भी ज्यादा गहरा"-

    वोट से ही सत्ता आती है, जाहिर तौर पर हमारे देश में लोकतंत्र है। लेकिन मेरा सवाल इससे भी ज्यादा गहरा है। यह बहुत चौंकाने वाला है। इस वीडियो को देखने के बाद आप इस सवाल के असली जवाब के बारे में सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। हालांकि अगर आप पीएम मोदी को भगवान मानते हैं या आप ऐसे लोग हैं जो सोचते हैं के लोग उनके कार्यों में उनकी मदद करेंगे. अगर आप पहले से ही मोदी से डरते हैं तो आपके लिए आंखें खोलने और सच्चाई देखना मुश्किल है।

    एक ही बात की ओर इशारा-

    अगर आप लोग सच में इस देश की परवाह करते हैं तो यह वीडियो जरुर देखना। पिछले कुछ महीनो और सालों से ऐसी कई घटना एक के बाद एक घटित हो रही हैं, यह सभी एक ही बात की ओर इशारा करते हैं, हमारा देश एक पार्टी की ओर बढ़ रहा है। सहमति को खत्म करना, खरीद-फरोस्त के जरिए विधायकों को खरीदना, नया कानून बनाकर सरकारों से शक्तियां खुफिया एजेंसियों के हथियारों के रूप में इस्तेमाल करना, राज्यपाल के माध्यम से राज्य सरकार के मामलों में हस्तक्षेप करना।

    राज्य सरकारों को मिलने वाली फंडिंग को रोकना, प्रदर्शनकारियों को उनके अधिकारों से वंचित करना और उनके खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़ने बम और रबड़ की गोलियों से हमला करना, वित्तीय रिटर्न छुपाने के लिए चुनावी बांड का इस्तेमाल और विपक्षी दल के चुनाव जीतने पर भी धोखाधड़ी से जीत की घोषणा करना। उन्होंने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ कहना चाहता हूं, विनम्र रहे लोकतंत्र के बारे में बात करने से पहले लोकतंत्र के बारे में जानना जरूरी है। लेकिन कई लोगों ने इसे लेकर गलत फहमी पाल रखी है।

    एक लोकतांत्रिक देश-

    अगर देश में चुनाव होते हैं और लोग वोट करते हैं तो उन्हें लगता है कि यह एक लोकतांत्रिक देश है। लेकिन ऐसे तो उत्तर कोरिया में भी चुनाव होते हैं मैं व्यंगात्मक नहीं हो रहा हूं, उत्तर कोरिया में चुनाव सामान्य तरह ही हो रहे हैं। शत-प्रतिशत मतदान हो रहा है। लेकिन बस एक बात जाननी ज़रुरी है, सिर्फ चुनाव कराने से कोई देश लोकतांत्रिक नहीं हो जाता। चुनाव स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष होना चाहिए लोगों को यह आजादी दी जानी चाहिए कि वह जिन्हें वोट देना चाहते हैं वोट दे सकते हैं विभिन्न दलों और उम्मीदवारों को जीतने का उचित मौका मिलना चाहिए।

    ये भी पढ़ें- NHAI: बाराबंकी से रुपईडिहा तक बनेगा 4-लेन, नेपाल जाने का समय..

    ऐतिहासिक फैसला-

    किसी अन्य पार्टी को बहुत सारे फायदे नहीं होने चाहिए। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव अधिकारी ने चुनाव में बीजेपी के जीताया। सुप्रीम कोर्ट ने इसकी निंदा की और ऐतिहासिक फैसला सुनाया। यह सिर्फ एक उदाहरण है और वोटिंग मशीन समेत चुनाव कदाचार के विभिन्न रूपों की ओर इशारा किया गया है। Dhruv Rathee हिंदी में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले युटयुबर्स में से एक है। 1.14 करोड़ सब्सक्राइबर के साथ उनके वीडियो चर्चा का विषय बने रहते हैं। उसके बाद से ही ट्विटर पर मोदी वर्सेस ध्रुव राठी ट्रेंड करने लगा है।

    ये भी पढ़ें- दो दिन के लिए टला किसानों का Delhi March, आगे की रणनीति..