भाषा बदलें

    Arijit Singh
    Photo Source - Twitter

    Arijit Singh के कॉन्सर्ट में रणबीर कपूर ने मारी एंट्री, फैंस हुए हैरान

    Last Updated: 6 नवम्बर 2023

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Arijit Singh: इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एनिमल के प्रमोशन के लिए रणबीर कपूर काफी व्यस्त है। उनके साथ इस फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा हैं। फिल्म के प्रमोशन के बीच ही रणबीर कपूर शनिवार को चंडीगढ़ में अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट पहुंच गए। वहां पर पहुंचकर रणबीर ने सभी को हैरान कर दिया और वहीं इस दौरान अरिजीत ने रणबीर की फिल्म के बहुत से गाने भी गाए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाया है जैसे ही अरिजीत सिंह रणबीर कपूर को लेकर अनाउंसमेंट करते हैं, तो वहां मौजूद फैंस काफी एक्साइटेड हो जाते हैं।

    जैसे ही रणबीर कपूर स्टेज पर एंट्री लेते हैं वह Arijit Singh के आगे हाथ जोड़कर उनके पैरों को छुने के लिए झूकते है। लेकिन अरिजीत रणबीर को गले लगा लेते हैं। उसके बाद रणबीर कपूर स्टेज पर आगे की ओर आते हैं और दर्शकों को हेलो कहते हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। जिसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है चन्ना मेरे आ गाना रणबीर कपूर के लिए बना है। अरिजीत सिंह रणबीर कपूर की फिल्म ए दिल है मुश्किल का गाना चन्ना मेरे आ गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अरिजीत की आवाज पर रणबीर स्टेज पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं और दर्शकों का एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। लोगों को रणबीर कपूर और अरिजीत सिंह का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

    ये भी पढ़ें- Elvis Yadav को राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार, फिर…

    रणबीर कपूर और रश्मिका की फिल्म एनिमल-

    इसके साथ ही हाल ही में रणबीर कपूर और रश्मिका की फिल्म एनिमल का शुक्रवार को गाना मेकर्स ने रिलीज कर दिया। एनिमल का गाना सतरंगा रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। यह गाना अरिजीत सिंह ने गाया है और इस गाने में करवा चौथ व्रत को दिखाया गया है। इस बीच दोनों के बीच बहस भी होती हुई नजर आ रही है। रणवीर रश्मिका से कहते हैं कि मुझे जाना होगा और पता नहीं मैं वापस आऊंगा या नहीं और कहते हैं कि गीतांजलि अगर मैं वापस नहीं आया तो दोबारा शादी मत करना।

    ये भी पढ़ें- Tiger 3 के मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला, दर्शक नहीं होंगे निराश