Dhruv Rathee
    Photo Source - Google

    क्या है Dhruv Rathee की नेटवर्थ? कैसे शुरु हुआ सोशल मीडिया का सफर

    Last Updated: 22 अगस्त 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Dhruv Rathee एक इंडियन यूट्यूबर है, जिन्हें आज हर कोई जानता है। इस समय वह मोदी सरकार के खिलाफ बहुत से वीडियो बना रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और पर्यावरण से रिलेटिड वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए हुए है। इसके अलावा भ्रष्टाचार भारत में सार्वजनिक नीति जैसे टॉपिक का विश्लेषण भी करते हैं। उनके सोशल मीडिया चैनलों पर उनके बहुत से सब्सक्राइबर्स हैं। ध्रुव राठी की कुल संपत्ति नेटवर्क 3.4 मिलियन डॉलर है, यानी उनकी कुल संपत्ति 27 करोड़ रुपए है। उन्होंने जर्मनी में इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री पूरी करने के बाद एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।

    Dhruv Rathee साल 2013 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया-

    हालांकि उन्हें जल्द ही एहसास हुआ कि उनका असली काम कंटेंट क्रिएटिंग है। उन्होंने इस फील्ड में अपना ज्यादा ध्यान दिया। ध्रुव राठी ने साल 2013 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। उन्होंने शुरुआत में ट्रैवलिंग से संबंधित ब्लॉक पोस्ट किए थे। जल्द ही उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित किया। जब भारत में वर्तमान प्रधानमंत्री ने साल 2014 में लोकसभा चुनाव में भारी जीत हासिल की थी, तो इन विषयों को विश्लेषण और तत्वों के दृष्टिकोण से उनके चैनल को काफी पापुलैरिटी भी मिली थी।

    सोशल मीडिया पर प्रमुख पकड़-

    पिछले कुछ सालों में ध्रुव राठी ने भारत के सोशल मीडिया पर प्रमुख पकड़ बना ली है। उन्हें जवाबदेह पात्रता और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के काम के लिए जाना जाता है। ध्रुव राठी की कुल संपत्ति की 2023 तक की बात की जाए तो 3.4 मिलियन डॉलर की उनकी अधिकांश आय उनके यूट्यूब चैनल से ही आती है। इसके अलावा उनकी बहुत सी संपत्ति हो सकती है।

    ये भी पढ़ें- Arjun Kapoor ने बढ़ाया जसप्रीत के लिए मदद का हाथ, कहा अगर मैं..

    राजनीतिक विश्लेषण के कारण सुर्खियों में-

    हालांकि इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। हालांकि इस समय वह राजनीतिक विश्लेषण के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी बीच उनके एक वीडियो पर बीजेपी ने मानहानि का केस किया था, जिसके बाद उस वीडियो को डिलीट कर दिया गया। ध्रुव राठी को राजनितिक और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी वीडियो बनाने के लिए जाना जाता है। ध्रुव राठी मूल रुप से हरियाणा के रहने वाले हैं, इसके साथ ही उन्होंने एक विदेशी लड़की से शादी का है, जिनका नाम जूली है। वह भी उनके साथ वीडियो बनाती हैं।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3 का हिस्सा बनेंगी राखी सावंत और अर्शी खान, लेकिन..