भाषा बदलें

    Tiger Nageswara Rao
    Photo Source - Twitter

    Review: रवि तेजा की Tiger Nageswara Rao का Promo हुआ रिलिज़

    Last Updated: 4 सितम्बर 2023

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Review: रवि तेजा की फिल्म टाइगर नागेश्वर राव का सिंगल एक दम एक दम प्रोमो वीडियो रिलीज कर दिया है। फिल्म में संगीत G.V प्रकाश ने दिया है और अनुराग कुलकर्णी ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। जिसके बोल भास्करबाटला ने लिखे हैं, यह पूरा गाना 5 सितंबर को निर्माताओं द्वारा जारी किया जाने वाला है। वामसी द्वारा निर्देशित Tiger Nageswara Rao के डायलॉग्स श्री कांत मिश्रा द्वारा लिखे गए हैं।

    Tiger Nageswara Rao के साथ डेब्यू-

    इस फिल्म में अभिनेत्री कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आने वाली हैं। वह Tiger Nageswara Rao के साथ डेब्यू करेंगी। यह फिल्म 80 के दशक से भारत में वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित होने वाली है, जो तत्कालीन आंध्र प्रदेश के स्टूअर्टपुरम के एक चोर टाइगर नागेश्वर राव के जीवन पर होगी।

    https://www.youtube.com/watch?v=CAzMwnegPno&pp=ygUUdGlnZXIgbmFnZXN3YXJhIHJhbyA%3D

    पैन इंडिया मूवी-

    फिल्म में गयात्री भारद्वाज, अनुपम खेर, रेनू देसाई और मुरली शर्मा अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म पैन इंडिया मूवी है और इसे तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में एक साथ रिलीज किया जाएगा। टाइगर नागेश्वर राव रवि तेजा की पहली पैन इंडिया फिल्म है।

    ये भी पढ़ें- Skanda फिल्म का ट्रेलर है एक्शन से भरपूर, राम पोथीनेनी का स्वैग करेगा रोंगटे खड़े

    Tiger Nageswara Rao का निर्माण-

    टाइगर नागेश्वर राव का निर्माण अभिषेक अग्रवाल द्वारा अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म आर माधवी की सिनेमैटोग्राफी के साथ फिल्म का प्रोडक्शन डिजाइन अविनाश कौला ने किया है। टाइगर नागेश्वर राव 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

    ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने फिल्म रॉकी और रानी को लेकर कही ये बड़ी बात