भाषा बदलें

    Animal Rumored
    Photo Source - Twitter

    Animal Rumored: रणबीर की एनिमल है अब तक की सबसे लंबी हिंदी फिल्म

    Last Updated: 19 नवम्बर 2023

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Animal Rumored: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है और उन्हें इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। फिल्म की टीम प्रशंसकों को उनका पैसा वसूल करने का प्रयास कर रही है। जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म अब तक की सबसे लंबी हिंदी फिल्मों में से एक के रूप में रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कर सकती है। बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदांना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, यह पूरी फिल्म 3 घंटे 21 मिनट की है।

    रणबीर कपूर की सबसे लंबी फिल्म-

    अगर यह सच हुआ तो फिल्म रणबीर कपूर की सबसे लंबी फिल्म होगी। अभिनेता की फिल्मोग्राफी पर सबसे लंबी फिल्म इस समय जग्गा जासूस है जो की 3 घंटे की थी। फिल्म में हिंसा और खून खराबे को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट से पता चला है कि इसका लक्ष्य 18 प्लस दर्शकों के लिए हो सकती है।

    बुर्ज खलीफा-

    फिल्म के मेकर्स इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। ऐसे में मेर्क्स ने फिल्म की एक झलक बुर्ज खलीफा पर दिखाई। अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एनिमल का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर चल रहा हैं। वहीं रणवीर और बॉबी देओल, प्रोड्यूसर भूषण कुमार के साथ सामने खड़े होकर उसे देखते हुए नज़र आ रहे हैं।

    टीज़र प्रदर्शित-

    यह अपडेट निर्माता द्वारा दुबई के प्रतिष्ठित बुर्ज खलीफा पर टीज़र प्रदर्शित करने से ठीक 1 दिन बाद आया है। शुक्रवार की रात में आयोजित इस कार्यक्रम में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया। अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह फिल्म गंगा द्वारा निर्देशित भारतीय फिल्म 1 दिसंबर को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है।

    ये भी पढ़ें- लोगों ने Tiger 3 के थिएटर में फोड़े पटाखे, वीडियो देख सलमान खान ने कहा..

    रफ एंड टफ लुक-

    ध्यान देने वाली बात यह है कि एनिमल में रणबीर रफ एंड टफ लुक में नजर आने वाले हैं। फिल्म में पहली बार रणवीर के साथ रश्मिका मंडाना नजर आएंगी। अनिल कपूर को रणबीर कपूर के पिता के रोल में देखा जा रहा है, जबकि बॉबी देओल विलेन के रूप में है।

    .ये भी पढ़ें- The Kapil Sharma Show को लेकर बड़ी खबर, टीवी पर नहीं आएगा ये शो