भाषा बदलें

    Poisonous Dart Frog
    Photo Source - Google

    Poisonous Dart Frog: लाखों रुपए की कीमत पर बिकता है ये मेंढक, दुनिया भर में है इसकी डिमांड

    Last Updated: 16 अप्रैल 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Poisonous Dart Frog: क्या आप जानते हैं पृथ्वी पर बहुत से ऐसे अनमोल जीव पाए जाते हैं, जिनकी कीमत लाखों और करोड़ों में होती है। आज के इस समय में अगर आपको यह जीव मिल जाते हैं तो आप उसे बेच कर एख बीएमडब्ल्यू और करीब 15 आईफोन खरीद सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे जीव के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी कीमत काफी ज्यादा है। आज हम बात कर रहे हैं इख मेंढक की जो कि लगभग 2 लाख रुपए में बिकता है। लेकिन इसके अंदर इतना जहर है कि यह एक बार में 10 लोगों की जान ले सकता है। इसके बावजूद भी पूरी दुनिया इसकी डिमांड में रहती है।

    पॉइज़न डार्ट मेंढक-

    बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस मेंढक को पॉइज़न डार्ट मेंढक के नाम से जाना जाता है। यह धरती पर सबसे जहरीला मेंढक है। इसका चटक रंग लोगों को काफी पसंद भी आता है। यही वजह की इसकी कीमत इतनी ज्यादा होती है। इन मेंढक के शरीर पर काले और पीले रंग की धारियां बनाई गई होती है। इसके साथ ही िनके शरीर पर नारंगी रंग के चमकीले धब्बे भी होते हैं।

    Poisonous Dart Frog

    अन्य मेंढ़क से काफी अलग-

    इस रंग के अलावा कुछ मेंठक ऐसे होते हैं जिनका रंग हरा होता है और उस पर चमकीले धब्बे भी बने होते हैं। यह मेंठक यूरोप और अमेरिका में पाए जाते हैं। वहीं के कई परिवार इसे पालते हैं। मेंढक विविधता के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर है। यह अन्य मेंढ़क से काफी अलग होता है इसलिए इसकी डिमांड कुत ज्यादा है।

    खरीद-फरोस्त पर पाबंदी-

    इस वजह से इसकी तस्करी भी की जाती है। इसके अलावा यह कोलंबिया में पाए भी जाते हैं और वहां से पूरी दुनिया उनकी तस्करी करती है। इसलिए दुनिया के बहुत से देशों में इसकी खरीद-फरोस्त पर पाबंदी लगा दी गई है। कोलंबिया के ओफेगा मेंढक की डिमांड काफी सबसे ज्यादा है।

    ये भी पढ़ें- Iran Israel War: क्या जल्द होगा तीसरा विश्व युद्ध? ईरान और इज़राइल के…

    दवाइयों में इस्तेमाल-

    अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह इतनी रिस्की है इसके बाद भी इसकी डिमांड है और यह महंगा भी है। सबसे पहले बात तो यह है कि इसके ज़हर को निकाल कर इसे बहुत से दवाइयों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा अन्य यूरोपीय देश और अमेरिका ब्रिटेन देशों में इसकी डिमांड है। इसके साथ ही यह देखने में बहुत खूबसूरत होते हैं तो बहुत से अमीर लोग इसे खरीद कर पालते हैं।

    इसके अलावा भी धरती पर ऐसे बहुत से जीव हैं जिनकी कीमत लाखों करोड़ों में होती है।

    ये भी पढ़ें- Artificial Sun: इस गांव में नहीं निकलती थी धूप, लोगों ने बनाया खुद का सूरज..