भाषा बदलें

    Viral Video
    Photo Source - Twitter

    Viral Video: ज़ू वालों ने किया हैरानी वाला काम, कुत्तों को बनाया पांडा, लोगों..

    Last Updated: 10 मई 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Viral Video: बहुत से लोगों को जानवर देखना पसंद होता है, उसके लिए वह ज़ू जाते हैं। जानवरों में पांडा बहुत ही क्यूट माना जाता है, लोगों को इसकी क्यूटनेस काफी पसंद आती है। उसकी हरकतें लोगों को का दिल जीत लेती हैं। लेकिन क्या हो अगर आप पांडा देखने के लिए ज़ू जाएं और आप को पांडा की शक्ल में डॉग देखने को मिले। हाल ही से चीन से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। चीन के पांडा के लिए काफी मशहूर भी है।

    Viral Video दो कुत्तों को कैसे बनाया पांडा-

    पांडा को देखने के लिए बहुत से विज़िटर आते हैं। लेकिन वहां के लोगों को पांडा देखने को नहीं मिल रहे थे। इसीलिए इस कमी को दूर करने के लिए चिड़ियाघर वालों ने एक अजीब सा जुगाड़ फिट कर दिया। कर्मचारियों ने दो कुत्तों को पकड़ा और उन्हें बिल्कुल पांडे की तरह तैयार कर दिया। उनके ऊपर रंग करके उनके बाल बिल्कुल पांडा जैसे कर दिया। इसके साथ ही उनके बालों को ट्रिम करके उनके चेहरे और बालों को कलर कर दिया इन कुत्तों को देखकर पहली नजर में तो आप भी धोखा खा जाएंगे, कि यह डॉग है जो बिल्कुल पांडा जैसे दिख रहे हैं।

    Viral Video लोगों ने की आलोचना-

    पूर्वी चीन के चिड़ियाघर को इसके बाद आलोचना का सामना करना पड़ा। जब उसके कुत्ते को असली पांडा जैसे दिखने के लिए सफेद और काले रंग से रंग दिया। इस नकली पांडे को‌ चिड़ियाघर में कमरे में कैद किया गया था। छुट्टियों के दौरान चिड़ियाघर ने अपने विजिटर्स की संख्या को बढ़ाने के लिए ऐसा किया। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, चिड़ियाघर के अधिकारियों ने दो चाउ चाउ कुत्तों के बालों को काटकर उसे छोटे पांडे जैसे दिखने वाले रंग में रंग दिया। कुत्तों को हर दिन सुबह 8:00 से शाम 5:00 तक के बीच प्रदर्शन के लिए रखा जाता था, जहां उन्हें देखने के लिए बहुत से लोग आते थे।

    ये भी पढ़ें- Bridge Collapsed: उद्घाटन के दिन रिबन काटते ही ढह गया ब्रिज, देखें वीडियो

    लोगों को कैसे चला पता?

    इन पंडा को देखने के बाद विज़िटर को इनका व्यवहार थोड़ा अजीब लगा। अजीब व्यवहार जैसे कि सिर हिलना, जब विज़िटर को एहसास हुआ कि वह पांडा की जगह वह चाउ चाउ को देख रहे हैं, तो लोग भड़क उठे बहुत से लोगों ने आलोचना की। हालांकि चिड़ियाघर ने पांडा के स्थान पर रंगे हुए कुत्ते को रखना के अपने फैसले पर बात की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उन कुत्तों को जो रंग लगा है वह हानिकारक नहीं था और लोग अपने बालों को भी रंगते हैं।

    अगर कुत्तों के बाल लंबे हैं तो उन पर प्रकृतिक रंग का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो मूल रूप से उतरी चीन में पाया जाता है। पांडा कुत्ते वास्तविक कुत्ते की नस्ल नहीं है। बल्कि वह फालतू कुत्ते हैं। वह पांडा की तरह दिखने के लिए तैयार किया गए पैटर्न के साथ पैदा हुए।

    ये भी पढ़ें- Saffron: कैसे बनाई जाती है नकली केसर, कैसे करें पहचान, देखें वीडियो