भाषा बदलें

    INDIA Allaince
    Photo Source - Twitter

    INDIA Allaince की महारैली में कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प, कई लोग घायल

    Last Updated: 21 अप्रैल 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    INDIA Allaince: आज झारखंड की राजधानी रांची में लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की महारैली का आयोजन किया गया है। यहां पर विपक्षी दल पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर बरसे हैं। इस रैली के दौरान दो राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच में भिड़ंत हो गई। इसका वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कई कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं। वह एक दूसरे पर कुर्सी फेंकते हुए और झगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल आज यानी रविवार को रांची में इंडिकेटर की महारैली हो रही है, जिस दौरान यह वीडियो सामने आया है।

    मारपीट भी देखने को मिली-

    जमीन पर कार्यकर्ताओं में भी काफी रोश़ देखने को मिल रहा है। इसके चलते राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस रैली के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच काफी मारपीट भी देखने को मिली। यहां पर कार्यकर्ता एक दूसरे पर कुर्सी और लाठी फेकने में लगे हुए हैं। इस घटना में कुछ कार्यकर्ता भी घायल हो चुके हैं और वीडियो में एक शख्स के सर से खून भी निकलते हुए नजर आ रहा है।

    कार्यकर्ताओं के बीच टकराव-

    कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की वजह टिकट वितरण और सीट शेयरिंग को लेकर नाराजगी है। नतीजा यह हुआ कि वह आपस में ही एक दूसरे से लड़ने लगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और आरजेडी के बीच सीट को लेकर विवाद चल रहा है। इस सीट से छात्र सीट के केएन त्रिपाठी का विरोध कर रही थी कांग्रेस ने से केएन त्रिपाठी को छात्र सीट के लिए कांग्रेस के नेता को नोमिनेट किया गया था।

    ये भी पढ़ें- Election 2024: 102 साल की बुजुर्ग महिला वोट देने पहुंची बूथ, हाथ में लाठी..

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल-

    ध्यान देने वाली बात है कि झारखंड के राज्य रांची में इंडिया ब्लॉक की रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप सांसद संजय सिंह, उनकी पत्नी उलगुलान और पंजाब के सीएम भगवत मान भी शामिल हुए थे। वहीं इंडिया ब्लॉक की श्रेणी में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी शामिल नहीं हुए। क्योंकि अचानक से उनकी तबीयत खराब हो गई।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 14 पार्टी के नेताओं इस रैली में शामिल होने की उम्मीद है। जिसमें राजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी के नेता फारूक अब्दुल्ला, भी भाग ले सकते हैं।

    इसके साथ रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष के नेताओं ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही सुनीता केजरीवाल ने यह आरोप लगाया की अरविंद केजरीवाल को जेल में मारने की कोशिश की जा रही है।

    ये भी पढ़ें- Indian Railway: बिना टिकट महिला ने किया सख्श की सीट पर कब्ज़ा..