भाषा बदलें

    Air India Video
    Photo Source - Twitter

    Air India का Video हो रहा वायरल, पैसेंजर का सामान फेंकते दिखा स्टाफ

    Last Updated: 22 अप्रैल 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Air India Video: हाल ही में एयर इंडिया के स्टाफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर वायरल इस क्लिप में कर्मचारियों द्वारा गिटार जैसे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को फेंकते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बहुत से लोगों ने कमेंट किया है, कुछ लोगों ने इसे एयरलाइन से सफर के दौरान अपने बैग्स टूटने की बात कही और कुछ ने कहा कि वह इसी वजह से एयर इंडिया से ट्रैवल करना पसंद नहीं करते हैं। इंटरनेट पर इस समय और इंडिया के ग्राउंड स्टाफ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें स्टाफ यात्रियों के कीमती सामान को प्लेन से लगेज कार्ट में ट्रांसफर कर रहे हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

     

    A post shared by Ishwar Dwivedi (@ishwar_dwivedi)

    इंस्ट्रूमेंट को फेंक कर रख रहे-

    लेकिन उनका यह तरीका बिल्कुल सही नहीं है, लोगों को उनका सामान रखने का तरीका बिलकुल पसंद नहीं आया। इस क्लिप में एक स्टाफ कर्मचारियों को गिटार जैसे इंस्ट्रूमेंट को फेंक कर रखते हुए देखा जा सकता है। इंस्टाग्राम पर इस क्लिप को ईश्वर द्विवेदी नाम के एक सख्श ने शेयर किया है।

    एयर इंडिया एयरलाइन-

    उसने पोस्ट में एयर इंडिया एयरलाइन और उसके मालिक रतन टाटा को भी टैग किया है। यूजर ने सवाल किया है कि आपका तरीका सही है? इस वीडियो पर चल रहे रनिंग टेक्स्ट में पढ़ा जा सकता है कि इस तरह एयर इंडिया हमारे महंगे संगीत इंस्ट्रूमेंट को संभालती है, इस वीडियो को फैलाएं और एयर इंडिया के अधिकारियों से सवाल करें।

    एयरलाइंस ऐसे ही काम करती हैं-

    इस वीडियो पर बहुत से यूजर्स ने कमेंट किए हैं, एक ने लिखा है कि सभी एयरलाइंस ऐसे ही काम करती हैं, कोई अपवाद नहीं है। असलियत यही है कि इस पर नाजुक सामान का स्टीकर लगा दे है, जो यहां से भी दिखाई दे रहा है, यह तो गड़बड़ है कि जब हैंडल विध केयर का स्टीकर लगा हो तो वह उसे और जोर से फेकेंगे।

    ये भी पढ़ें- INDIA Allaince की महारैली में कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प, कई लोग घायल

    मराठी एक्टर सिद्धार्थ यादव-

    यहीं कर्मचारियों का तरीका है, पिछले महीने मराठी एक्टर सिद्धार्थ यादव ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस के साथ मुंबई से गोवा की फ्लाइट ली थी। लैंडिंग के बाद उन्होंने अपने सूटकेस का एक वीडियो शेयर किया, जो काफी टूटा हुआ नजर आ रहा था। इसमें सिद्धार्थ ने मराठी में लिखा था कि मैंने इंडिगो एयरलाइंस मुंबई से गोवा का सफर किया है। देखिए एयरलाइन ने कितने सावधानी से मेरे सामान के रखा है।

    ये भी पढ़ें- Indian Railway: बिना टिकट महिला ने किया सख्श की सीट पर कब्ज़ा..