YouTube Down
    Photo Source - Google

    YouTube Down: बुधवार की शाम जब करोड़ों लोग अपने फेवरेट वीडियो देखने के लिए यूट्यूब खोलने की कोशिश कर रहे थे, तो उन्हें सिर्फ एरर मिला। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम के मुताबिक, दुनियाभर में 3 लाख 21 हज़ार 958 से ज़्यादा लोगों ने यूट्यूब के बंद होने की शिकायत दर्ज कराई। रात 8 बजकर 18 मिनट (ईटी) तक यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा था।

    आखिर क्यों बंद हुआ यूट्यूब?

    यही सबसे बड़ा सवाल है, जो हर यूज़र के मन में उठ रहा था। अभी तक गूगल या यूट्यूब की तरफ से इस आउटेज की कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। रॉयटर्स ने गूगल से इस बारे में जवाब मांगा, लेकिन कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है, कि इस तरह की बड़ी आउटेज के पीछे सर्वर फेलियर, नेटवर्क कॉन्फ़िगरेशन में गड़बड़ी या फिर किसी बड़े टेक्निकल अपडेट के दौरान हुई चूक जैसी वजहें हो सकती हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने अनवेरिफाइड दावे भी किए और इस आउटेज को कई असंबंधित घटनाओं से जोड़ने की कोशिश की, हालांकि इनमें से किसी की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

    यूट्यूब टीवी और गूगल भी आए चपेट में-

    सिर्फ यूट्यूब ही नहीं, यूट्यूब टीवी पर भी 8 हज़ार 923 इश्यू रिपोर्ट्स दर्ज हुईं। वहीं गूगल को लेकर भी 2 हज़ार 694 कंप्लेंट्स सामने आईं। यह इस बात का संकेत है कि समस्या सिर्फ यूट्यूब तक सीमित नहीं थी, बल्कि गूगल के पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर में कहीं न कहीं कोई बड़ी तकनीकी खराबी आई थी। इतने सारे प्लेटफ़ॉर्म्स का एक साथ प्रभावित होना यही साबित करता है, कि यह कोई साधारण गड़बड़ी नहीं थी।

    सोशल मीडिया पर मीम का तूफ़ान-

    जैसे ही यूट्यूब बंद हुआ, ट्विटर, इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल प्लेटफ़ॉर्म्स पर लोगों की प्रतिक्रियाओं का सैलाब आ गया। कोई फ्रस्ट्रेशन में था, कोई कन्फ्यूज़्ड था, तो कोई इसे मज़ेदार तरीके से ले रहा था। कुछ लोगों ने मज़ाक में कहा, कि चलो पुराने वीडियोज़ दोबारा देखते हैं, जबकि कुछ लोग इस डाउनटाइम के पीछे की वजहें ढूंढने लगे। आउटेज से जुड़े हैशटैग्स देखते ही देखते ट्रेंडिंग में आ गए और हज़ारों लोग मीम्स शेयर करने और अपडेट्स ढूंढने में जुट गए।

    ये भी पढ़ें- Biggest Domain Deal: बचपन में 300 रुपए में खरीदा था डोमेन, ₹600 करोड़ में बिका सालों बाद

    कौन है यूट्यूब का मालिक और कहां से हुई शुरुआत?

    यूट्यूब, अल्फाबेट इंक. की सब्सिडियरी है, जो गूगल की पैरेंट कंपनी है। गूगल ने नवंबर 2006 में यूट्यूब को 1.65 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीदा था। इससे पहले यूट्यूब की शुरुआत फरवरी 2005 में चाड हर्ली, स्टीव चेन और जावेद करीम ने की थी। इसका हेडक्वार्टर कैलिफोर्निया के सैन ब्रूनो शहर में है। आज यह प्लेटफ़ॉर्म दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो-शेयरिंग साइट बन चुकी है, इसीलिए जब यह कुछ घंटों के लिए भी बंद होती है तो पूरी दुनिया में इसका असर महसूस होता है।

    ये भी पढ़ें- WiFi को भूल जाइए, अब रोशनी से चलेगा इंटरनेट? चीन ने किया कमाल का अविष्कार

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।