Retired ISRO Employee
    Photo Source - Google

    Retired ISRO Employee: बेंगलुरु के Avalahalli इलाके में बुधवार की सुबह कुछ ऐसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। सुबह करीब 11 बजे, 65 साल के रिटायर्ड ISRO कर्मचारी नागेश्वर राव ने अपने ही घर में अपनी पत्नी संध्या श्री की तौलिये से गला घोंटकर हत्या कर दी। जो शख्स कभी देश के सबसे प्रेस्टिज़ियस स्पेस ऑर्गेनाइज़ेशन का हिस्सा रहा, वह आज एक दर्दनाक क्राइम का आरोपी है।

    घर के अंदर हुई वारदात-

    पुलिस के मुताबिक, नागेश्वर राव ने अपनी पत्नी पर हमला करने के बाद न तो फरार होने की कोशिश की और न ही कुछ छुपाने की। वो मौके पर ही रुका रहा और अपने एक जानने वाले को फोन किया। उस शख्स ने तुरंत पुलिस को खबर दी। Avalahalli थाने की टीम जल्द ही वहां पहुंची और राव को हिरासत में ले लिया। यह बात अपने आप में हैरान करने वाली है, कि आरोपी ने खुद ही अपनी गिरफ्तारी का रास्ता खोला।

    क्यों की अपनी ही पत्नी की हत्या-

    डिप्यूटि कमीश्नर सैदुलू अदावत ने बताया, कि नागेश्वर राव लंबे समय से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। शुरुआती जांच में यह सामने आया है, कि राव पत्नी की हत्या के बाद खुद भी अपनी जान लेना चाहते थे। पुलिस अब उनकी मेडिकल हिस्टरी और घटना से पहले के हालात की बारीकी से जांच कर रही है। अभी तक कोई पुरानी लड़ाई या बाहरी इन्वॉल्मेंट सामने नहीं आया है।

    ये भी पढ़ें- सिर्फ 1 छात्र ने दी परीक्षा और तैनात हुए 30 अधिकारी, यहां जानिए क्यों

    अमेरिका में बैठी बेटी को मिली दिल तोड़ने वाली खबर-

    इस बुजुर्ग दंपती की बेटी अमेरिका में रहती है। उसे फोन पर यह खबर दी गई, कि उसकी मां नहीं रहीं और उसके पिता हत्या के आरोप में गिरफ्तार हैं। पुलिस ने नागेश्वर राव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और पूरी जांच चल रही है। यह मामला एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है, कि मेंटल हेल्थ को हम आज भी कितनी गंभीरता से लेते हैं।

    ये भी पढ़ें- Justice on Street: 95 साल का बुजुर्ग कोर्ट तक चल नहीं सका, तो सड़क पर बना कोर्टरुम

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।