Beauty Filter Glitch
    Photo Source - Google

    Beauty Filter Glitch: सोशल मीडिया की ग्लैमरस दुनिया में इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर बड़ी चर्चा चल रही है। दावा किया जा रहा है, कि एक चीनी इन्फ्लुएंसर का ब्यूटी फिल्टर लाइवस्ट्रीम के दौरान अचानक कुछ सेकंड के लिए बंद हो गया, जिससे उनका नैचुरल चेहरा दिखाई दे गया। इसके बाद यह भी कहा गया, कि उन्होंने लगभग 1.4 लाख फॉलोअर्स तुरंत खो दिए। हालांकि इस पूरे मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक सामने नहीं आई है और घटना की सच्चाई पर सवाल बने हुए हैं।

    क्या है वायरल वीडियो का पूरा मामला-

    वायरल क्लिप में एक महिला इन्फ्लुएंसर लाइव स्ट्रीम करती नजर आती है। वीडियो में कुछ सेकंड के लिए उसका ब्यूटी फिल्टर हट जाता है। उस दौरान चेहरा नैचुरल, हल्की झुर्रियों और वॉर्म स्किन टोन के साथ दिखता है। फिर अचानक फिल्टर दोबारा एक्टिव हो जाता है और चेहरा फिर से स्मूद, गोरा और शार्प फीचर्स वाला दिखने लगता है। यही छोटा सा फिल्टर ग्लिच मूमेंट इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

    दावे कितने सही, कितने अपुष्ट-

    इस घटना से जुड़े पोस्ट में 1.4 लाख फॉलोअर्स घटने का दावा किया गया है, लेकिन इसकी कोई वेरिफाइड रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। न तो फॉलोअर्स डेटा का प्रमाण सामने आया है और न ही यह पक्का है, कि वीडियो हाल का ही है। ऐसे में इसे पूरी तरह सच मान लेना जल्दबाजी हो सकती है।

    सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया-

    वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं काफी अलग-अलग रहीं। कुछ यूजर्स ने कहा, कि इन्फ्लुएंसर ने फिल्टर के जरिए फॉलोअर्स को अलग इमेज दिखाई, जो सही नहीं है। वहीं कई लोगों ने बिना फिल्टर वाले लुक को ज्यादा रियल और प्रिटी बताया। कुछ ने कमेंट्स में यह भी लिखा, कि सोशल मीडिया पर लोग परफेक्शन के पीछे इतने भाग रहे हैं, कि नैचुरल ब्यूटी को पहचान ही नहीं पा रहे।

    ये भी पढ़ें- कैसे हुई Jeffrey Epstein की मौत? फोरेंसिक डॉक्टर का दावा, अत्महत्या नहीं हत्या

    ब्यूटी फिल्टर और ऑथेंटिसिटी पर नई बहस-

    इस घटना ने फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है, कि क्या सोशल मीडिया पर दिखने वाली खूबसूरती असली होती है या टेक्नोलॉजी का कमाल। यूजर्स का कहना है, कि फिल्टर रील और रियल लाइफ के बीच का फर्क मिटा देते हैं। लंबे समय में ऑथेंटिसिटी ही मजबूत कनेक्शन बनाती है, सिर्फ परफेक्ट लुक नहीं। यही वजह है, कि अब नो फिल्टर ट्रेंड भी धीरे-धीरे पॉपुलर हो रहा है।

    ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं Nitai Roy Chowdhury? वह हिंदू जो बंग्लादेश की नई सरकार में बने मंत्री

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।