Ramzan 2026 Time Table: रमज़ान का इंतज़ार खत्म हुआ। पूरी दुनिया के मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र और बरकत वाला महीना रमज़ान 2026 भारत में 19 फरवरी, गुरुवार से शुरू हो रहा है। स्थानीय मस्जिदों और इमामों की तरफ से खबर आई है, कि शाम 6:15 बजे से 7:40 बजे के बीच दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ, पटना और जम्मू-कश्मीर समेत कई शहरों में हिलाल यानी रमज़ान का चाँद नज़र आ गया। चाँद दिखते ही दुआएं पढ़ी गईं और रमज़ान के आगाज़ का ऐलान हो गया।
रमज़ान क्यों है इतना खास?
इस्लामी चंद्र कैलेंडर में रमज़ान नौवां महीना होता है और यह हर मुसलमान के जीवन का सबसे अहम वक्त माना जाता है। इस पूरे महीने में तंदुरुस्त बालिग मुसलमान सुबह सेहरी से लेकर शाम इफ्तार तक रोज़ा रखते हैं। रोज़े के दौरान खाना, पानी, बुरे विचार और गुस्से से दूर रहना ज़रूरी होता है। इसके साथ-साथ नमाज़, कुरान की तिलावत और ज़कात यानी दान को भी इस महीने में खास अहमियत दी जाती है। रमज़ान सिर्फ भूखे रहने का महीना नहीं है, यह आत्मा को साफ करने, अल्लाह के करीब जाने और इंसानियत की सेवा करने का महीना है।
सेहरी-इफ्तार टाइमिंग पूरा कैलेंडर-
पहला रोज़ा 19 फरवरी को सुबह 5:51 बजे सेहरी के साथ शुरू होगा और शाम 6:41 बजे इफ्तार के साथ खत्म होगा। जैसे-जैसे रमज़ान आगे बढ़ेगा, सेहरी का वक्त थोड़ा-थोड़ा पहले होता जाएगा और इफ्तार का वक्त थोड़ा बाद में।
| रोज़ा | तारीख | सेहरी | इफ्तार |
|---|---|---|---|
| 1 | 19 फरवरी (गुरु) | 5:51 AM | 6:41 PM |
| 5 | 23 फरवरी (सोम) | 5:49 AM | 6:42 PM |
| 10 | 28 फरवरी (शनि) | 5:46 AM | 6:44 PM |
| 15 | 5 मार्च (गुरु) | 5:42 AM | 6:46 PM |
| 20 | 10 मार्च (मंगल) | 5:38 AM | 6:47 PM |
| 25 | 15 मार्च (रवि) | 5:34 AM | 6:49 PM |
| 30 | 20 मार्च (शुक्र) | 5:30 AM | 6:50 PM |
ये भी पढ़ें- Blessings of Bholenath: भोलेनाथ इन 5 तरह के लोगों पर करते हैं तुरंत कृपा, जानें क्या हैं खास गुण
ईद कब होगी?
रमज़ान 2026 का समापन खाड़ी देशों में 18 या 19 मार्च को होने की उम्मीद है, जब ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। भारत में चाँद आमतौर पर एक दिन बाद दिखता है, इसलिए यहां ईद 19 या 20 मार्च को मनाई जा सकती है। हालांकि इसकी पक्की तारीख चांद दिखने पर ही तय होगी।
ये भी पढ़ें- Indian Temples: भारत के ऐसे 6 मंदिर, जहां आदमियों का जाना है बैन



