Nissan Gravite vs Renault Triber 2026
    Photo Source - Google

    Nissan Gravite vs Renault Triber 2026: भारत के बजट फैमिली कार सेगमेंट में अब एक नया नाम जुड़ गया है,Nissan Gravite। यह नई 7-सीटर MPV सीधे तौर पर Renault Triber को टक्कर देती है। दोनों गाड़ियां प्लेटफॉर्म, इंजन और फीचर्स के मामले में काफी हद तक एक जैसी हैं, लेकिन डिजाइन और प्रेज़ेंटेशन में कंपनियों ने अलग पहचान देने की कोशिश की है। अगर आप 10 लाख रुपये से कम में एक प्रैक्टिकल 7-seater लेने का प्लान कर रहे हैं, तो यह मुकाबला आपके लिए इम्पोर्टेंट है।

    एक्सटीरियर-

    पहली नजर में दोनों MPV का बॉडी स्टाइल मिलता-जुलता लगता है। Tall-boy स्टेंस, सीधी रूफलाइन और साइड प्रोफाइल लगभग सेम है। लेकिन Gravite का फ्रंट डिजाइन ज्यादा अग्रेसिव दिखाई देता है। इसमें पिआनो ब्लैक हनीकॉम्ब ग्रील और बोनट पर GRAVITE बैजिंग इसे SUV-जैसा प्रैज़ेंस देती है।

    Gravite में स्लिम LED DRLs और क्रोम स्ट्रीप्स से जुड़ा फ्रंट फेस ज्यादा मॉर्डन फील देता है, जबकि Triber का लुक क्लीन और फैमिली ऑरिएंटिड है। दोनों में फॉग लैम्प्स मिलते हैं, लेकिन Gravite के बंपर पर सी- शेप्ड सिल्वर एंसिएंट इसे थोड़ा रफ टच देते हैं।

    कलर ऑप्शन दोनों में अच्छी वरायटी-

    Gravite पांच रंगों में आती है, ऑक्सी ब्लैक, स्टॉर्म वाइट, मैटेलिक ग्रे, ब्लेड सिल्वर और फोर्कास्ट ग्रीन। वहीं Triber में एंबर टैराकोटा, जनशंकर ब्लू और स्टील्थ ब्लैक जैसे अलग और ब्राइट श़ेड्स भी मिलते हैं। यंग बायर्स के लिए Triber के कलर्स ज्यादा फंकी लग सकते हैं, जबकि Gravite का पैलेट क्लासी फील देता है।

    इंटीरियर कैबिन थीम से बनता है फर्क-

    अंदर बैठते ही दोनों कारों के बीच डिफ्रैंस साफ दिखता है। Gravite में ब्लैक-बीग ड्यूअल टोन कैबिन और लैदरेट सीट्स मिलती हैं, जिससे थोड़ा प्रिमियम फील आता है। डैशबोर्ड लेआउट प्रैक्टिकल है और टचस्क्रीन एसी इवेंट के नीचे नीटली फिट है।

    Triber में फ्लोटिंग टचस्क्रीन सेटअप मिलता है, जो ज्यादा अपमार्केट लगता है। स्टेयरिंग कंट्रोल्स और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दोनों में मिलते हैं, लेकिन ग्राफिक्स अलग हैं। दोनों MPV में थर्ड रो फॉल्ड करने का ऑप्शन है, जिससे जरूरत पड़ने पर बूट स्पेस बढ़ाया जा सकता है, फैमिली ट्रीप्स के लिए यूज़फूल फीचर्स।

    फीचर्स और सेफ्टी लगभग सेम पैकेज-

    फीचर्स के मामले में दोनों गाड़ियां ऑल्मोस्ट बराबर हैं। 8-इंट टचस्क्रीन, वायरलैस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, पुष-बटन स्टार्ट क्रूज़ कंट्रोल रेयर एसी इवेंट्स और वायरलैस चार्जर जैसे फीचर्स दोनों में मिलते हैं।

    सेफ्टी में भी छह एयरबैग्स स्टैंडर्ड, एबीएस, ईएससी, टीपीएमएस और रेयर कैमरा जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं, जो इस प्राइज़ रेंज में बड़ा प्लस पॉइंट है।

    इंजन और परफॉर्मेंस-

    दोनों MPV में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72 PS पावर और 96 Nm टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और AMT शामिल हैं। Gravite की खास बात यह है, कि AMT ऑप्शन मिड वेरिएंट में भी मिल जाता है, जबकि Triber में यह सिर्फ टॉप वेरिएंट तक सीमित है।

    कीमत और स्पेसिफिकेशन का कंपेरिज़न-

    मॉडलइंजनपावरगियरबॉक्सकीमत (एक्स-शोरूम)
    Nissan Gravite1.0L पेट्रोल72 PSMT / AMT₹5.65 – ₹8.93 लाख
    Renault Triber1.0L पेट्रोल72 PSMT / AMT₹5.76 – ₹8.60 लाख

    ये भी पढ़ें- Nissan India ने लॉन्च की Gravite 7-seater, जानिए कीमत से फीचर्स तक सब

    किसे चुनें?

    अगर आप फ्रेशर डिज़ाइन, बोल्ड, ब्लड लुक और ज्यादा AMT अवेलिबिलिटी चाहते हैं, तो Gravite बेहतर चॉइज़ लग सकती है। वहीं अगर प्रूवन प्रोडक्ट और फैमिलियर ब्रैंड इमेज ज्यादा मैटर करती है, तो Triber अब भी स्ट्रॉन्ग ऑप्शन है। प्रैक्टिकली दोनों में सॉलिड है, यानी फैमिली बायर्स का काम दोनों से चल जाएगा।

    ये भी पढ़ें- Vespa Officina 8: 125cc और 150cc में आया Vespa का सबसे खास एडिशन, साथ में मिलेगा मैचिंग हेलमेट

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।