भाषा बदलें

    Non Stick Cookware
    Photo Source - Google

    Non Stick Cookware को इस तरीके से करें साफ, बर्तन नही होंगे खराब

    Last Updated: 14 नवम्बर 2023

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Non Stick Cookware: काफी समय से नॉन स्टिक कूकवेयर का चलन बढ़ता जा रहा है और आज यह हमारे किचन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। इस तरह के बर्तन काफी ज्यादा लोकप्रिय होते हैं और उनकी केयर करना भी बहुत जरूरी होता है। अगर इसकी सफाई के लिए स्टील का इस्तेमाल किया गया, इसकी कोटिंग उखड़ने का डर रहता है। इसीलिए नॉन स्टिक पैन या फिर तवे को साफ करने के लिए आपको सावधानी बरतनी जरूरी है।

    सॉफ्ट क्लीनिंग-

    इस तरह के कुकवेयर काफी ज्यादा गंदे हो जाते हैं और ऐसे में सॉफ्ट क्लीनिंग से अच्छी सफाई नहीं हो पाती। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसका इस्तेमाल आप आसानी से कर सकते हैं और इससे आपके कुकवेयर को नुकसान भी नहीं होगा।

    ठंडे पानी में भिगोएं-

    जब भी आप खाना पका रहे हैं और आपका खाना बनना खत्म हो जाए, तो आप इस नॉन स्टिक कूकवेयर को पूरी तरह से ठंडा होने का इंतजार करें। फिर गरम पेन को ठंडे पानी में भिगोएं या क्योंकि गर्म रहते इसे धोने से पेन का सरफेस उखड़ सकता है। जबकि ठंडा होने के बाद इसकी सफाई एक समझदार ऑप्शन है।

    ये भी पढ़ें- Elaichi वज़न घटाने में है मददगार, यहां जानिए कैसे

    तेल की चिकनाई-

    उसके बाद जब आपका पेन ठंडा हो जाए तो इसकी सतह से किसी भी तरह की तेल की चिकनाई को हटाने के लिए गर्म पानी में साबुन या फिर डिशवॉश लिक्विड को मिलाएं उसके बाद अब स्पॉन्ज की मदद से इसे धो लें।

    सॉफ्ट स्पंज-

    कुछ लोग डिशवॉश लिक्विड या फिर साबुन डायरेक्ट नॉन स्टिक कूकवेयर पर गिरा देते हैं जो की सही नहीं है। इसलिए आप सॉफ्ट स्पंज से धीरे-धीरे पेन को साफ करें। आखिर में अब आप अपने नॉनस्टीक कुकवेयर को अच्छी तरह से सुखाएं, फिर इसके लिए मुलायम कपड़े या फिर मॉइश्चराइजर क्लॉथ का इस्तेमाल करें।

    ये भी पढ़ें- Curd: क्या दही खाने के भी होते हैं साइड इफेक्ट्स, यहां जानें