भाषा बदलें

    Curd
    Photo Source - Google

    Curd: क्या दही खाने के भी होते हैं साइड इफेक्ट्स, यहां जानें

    Last Updated: 25 अक्टूबर 2023

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Curd: भारत में दूध को एक पूरा आहार माना जाता है। दूध और उससे बनी बहुत सी चीज सेहत के लिए हमेशा अच्छी मानी जाती है। खासकर दही बहुत से लोग खाने के साथ जरूर खाते हैं। दही में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसीलिए इसे खाने से शरीर को सभी आवश्यक न्यूट्रिशन मिलते हैं। बहुत से लोगों को दही के अलग-अलग व्यंजन जैसे कि रायता, दही बड़ा खाना बाद ही अच्छा लगता है। वह हर दिन दही खाना पसंद करते हैं।

    विटामिन और मिनरल्स-

    दही में बहुत से विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं। इसलिए यह हेल्दी फूड में आता है। लेकिन क्या इसे रोजाना खाना आपके लिए ठीक है। एक्सपर्ट्स का कहना है अगर आप स्वस्थ हैं तो इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं हो सकता है। लेकिन दही खाने के समय पर निर्भर करता है कि वह नुकसान कर सकता है या फिर नहीं। अगर दही का सेवन रात में किया जाए तो इससे आपको सीने में जकड़न की समस्या हो सकती है। ‌

    आवश्यक प्रोटीन-

    शरीर में ज्यादातर चीजों का निर्माण प्रोटीन द्वारा ही होता है। क्योंकि हमारे शरीर में ज्यादातर सेल्स को बढ़ाने का काम अमीनो एसिड करता है। दही खाने से आपको वह आवश्यक प्रोटीन मिलता है, मसल्स, बाल, स्किन, नाखून और सब कुछ प्रोटीन से बनते हैं। इसलिए अगर आप प्रतिदिन दही खाते हैं तो शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिलता है।

    गुड बैक्टीरिया-

    दही में बहुत सारे गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं। व्यक्ति के आंतों में भी बहुत सारे गुड बैक्टीरिया होते हैं। जिसे खाना पचता है और पेट में गुड बैक्टीरिया मौजूद रहते हैं। इसीलिए दही का सेवन जरूरी है, दही गुड बैक्टीरिया को शरीर में मेंटेन रखता है और इससे कब्ज जैसी समस्याएं दूर रहती है।

    ये भी पढ़ें- Daily Skin Care: रातों-रात चमकती त्वचा पाने में मदद करेंगे ये घरेलू उपाय

    कैल्शियम से भरपूर-

    दूध और दूध से बनी सभी चीजों सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। क्योंकि यह कैल्शियम से भरपूर होती हैं, कैल्शियम से शरीर की हड्डी मजबूत होती है।

    ये भी पढ़ें- Hair Care: बालों के झड़ने को कंट्रोल करेंगी ये आजुर्वेदिक जड़ी-बूटियां