भाषा बदलें

    Water Melon
    Photo Source - Google

    Water Melon: क्या डायबिटिज़ के मरीज़ खा सकते हैं तरबूज़? यहां जानें

    Last Updated: 14 अप्रैल 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Water Melon: आज के समय में डायबिटीज के मरीज़ लगातार बढ़ते जा रहे हैं और अपनी डाइट का ख्याल रखना उनके लिए काफी जरूरी माना जाता है। खानपान से लेकर बढ़ते हुए शुगर लेवल को कंट्रोल करना, कम या ज्यादा होने से बचाना होता है। इसीलिए उन्हें अपनी डाइट का खास ध्यान रखना पड़ता है। उसमें उन्हें बहुत सी चीज़ें ऐसी होती है जो नहीं खानी चाहिए। गर्मियों का मौसम आ चुका है तो आज हम आपको बताएंगे कि क्या डायबिटीज के मरीज तरबूज खा सकते हैं। क्योंकि यह काफी मीठा होता है। डायबिटीज के मरीज इसे खा सकते हैं या नहीं आईए जानते हैं।

    हेल्दी डाइट की सलाह-

    डॉक्टर हमेशा ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट की सलाह देते हैं। लोगों से खाने में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों को शामिल करने के लिए कहा जाता है। हेल्दी खाना खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है। इसके साथ ही हैवी या तला हुआ खाना खाने से मना किया जाता है। डॉक्टर्स का मानना है कि डायबिटीज के मरीज को अपने डाइट में ज्यादा से ज्यादा फलों का को ऐड करना चाहिए।

    प्राकृतिक रूप से काफी मीठे-

    हालांकि बहुत से ऐसे फल होते हैं जो प्राकृतिक रूप से काफी मीठे होते हैं। उन्हीं फलों में से एक तरबूज है। जो फाइबर और वाटर से भरपूर होता है। यह डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं। क्योंकि यह एक फ्रूट है और यह हेल्थ के लिए हानिकारक नहीं होता। यह प्राकृतिक रूप से मीठा होता है और शुगर के मरीजों के लिए सही रहता है।

    ग्लिसमिक इंडेक्स 70 से 72-

    ग्लिसमिक इंडेक्स की बात करें तो तरबूज़ में 70 से 72 के बीच ग्लिसमिक इंडेक्स होता है। तरबूज एक पानी से भरा फल है इसलिए इसका ग्लिसमिक इंडेक्स कम हो जाता है। इसीलिए डायबिटीज के मरीज इसे आराम से खा सकते हैं। मीठा होने के बावजूद भी है यह उनके लिए काफी फायदेमंद होता है।

    ये भी पढ़ें- Blood Sugar: किस समय ब्लड शुगर चेक करने पर आएगा सटीक रिज़ल्ट?

    डायबिटीज के मरीज एक दिन में करीब 100 से 150 ग्राम तक तरबूज खा सकते हैं। इसका जूस पी सकते हैं, क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा हो सकता है। इसलिए अगर आपको भी डायबिटीज है तो भी आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    ध्यान देने वाली बात यह है कि किसी भी चीज़ का ज़रुरत से ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर किसी हेल्दी चीज़ का भी ज्यादा सेवन किया जाता है तो वह भी काफी नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए हमें हर चीज़ लिमिट और ज़रुरत के हिसाब से ही खानी चाहिए।

    ये भी पढ़ें- Become Successful: ज़िंदगी में पाना चाहते हैं सफलता? आज ही छोड़ दें ये आदत