Vastu for Home
    Photo Source - Google

    Vastu for Home: हर इंसान चाहता है कि उसके घर में सुख समृद्धि का आवास रहे और उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी हों। उनके घर में खुशियों का आगमन हो, इसे लेकर बहुत से लोग बहुत सारी शुभ तस्वीर घर में लगा देते हैं। जिससे कि हमेशा घर में सकारात्मक बनी रहे। लेकिन अगर आप सही दिशा का चुनाव नहीं करते या फिर किसी तस्वीर को गलत दिशा में लगा देते हैं, तो इससे आपको परेशानी भी हो सकती है। सही तस्वीर के बावजूद भी घर में नकारात्मकता आ जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, हर दिशा का अपना-अपना महत्व होता है और अपना-अपना अर्थ होता है। हमें उसके अनुरूप ही वहां पर कोई तस्वीर लगानी चाहिए। अगर आप भी सात घोड़े की तस्वीर अपने घर में लगाना चाहते हैं और इसके लिए आपको दक्षिण दिशा का चुनाव करते हैं तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा।

    पूर्व दिशा सूर्य का घर-

    इसीलिए तस्वीर ही नहीं बल्कि वह तस्वीर किस दिशा में लगाई जा रही है। इसका जरूर ध्यान रखें। अगर आप सात घोड़े की तस्वीर लाते हैं तो आपको पूर्व दिशा में से लगाना चाहिए। पूर्व दिशा सूर्य का घर माना जाता है और सात घोड़े सूर्य को ही रिप्रेजेंट करते हैं। यही वजह है कि वहां यह तस्वीर लगाने से एनर्जी और ज्यादा तेज हो जाती है। अगर में सूर्य का आशीर्वाद होता है तो घर में किसी को गंभीर बीमारी हो या किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या हो वह दूर हो जाती है। Vastu for Home

    पश्चिम दिशा-

    अगर जिस दिशा में जो मूल स्वभाव है अगर आप उसी के अनुरूप तस्वीर लगाते हैं तो उस दिशा में आने वाली एनर्जी पांच गुना ज्यादा बढ़ जाती है। मान लीजिए कि आप पश्चिम दिशा में ऐसी कोई तस्वीर लगाते हैं तो ऐसा हो ही नहीं सकता कि आपके घर में कभी भी अनाज की कमी हो जाए। आपका रसोई घर हमेशा अनाज से भरा रहेगा। घर में बरकत आती रहेगी। वहीं अगर उत्तर दिशा की बात करें तो इसे धन के आगमन की दशा माना जाता है। यह दिशा पानी से रिलेट करती है। जिसका कलर ब्लू है।

    ये भी पढ़ें- Water Melon: क्या डायबिटिज़ के मरीज़ खा सकते हैं तरबूज़? यहां जानें

    अग्नि की तस्वीर-

    ऐसे में अगर आप भूल कर भी अग्नि की तस्वीर यहां पर लगाते हैं या लाल पीले रंग की तस्वीर लगते हैं तो यह अच्छा नहीं है। आप यहां चाहे तो स्काई ब्लू कलर की खूबसूरत पेंटिंग लगा सकते हैं। इसके अलावा पश्चिम दिशा प्रॉफिट और गेन की होती है। यहां पर शनि भगवान का प्रभाव ज्यादा पाया जाता है, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। किसान खेती करते हुए या फिर खेती की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में बरकत आती है और किसी भी चीज की कभी कोई कमी नहीं होती।

    ये भी पढ़ें- Blood Sugar: किस समय ब्लड शुगर चेक करने पर आएगा सटीक रिज़ल्ट?