Horror Story: अगर आपको रात 2 बजे किसी ऐसे नंबर से WhatsApp मैसेज आए… जो पिछले साल मर चुका हो… तो क्या आप जवाब देंगे? Tanya के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। ये कहानी है एक ऐसी चैट की… जिसने वक्त को पलट दिया। जिसने सच से परे एक डरावनी हकीकत से उसका सामना कराया।
Horror Story रात के 1 बजकर 53 मिनट-
रात के 1 बजकर 53 मिनट हो रहे थे। Tanya अपने बिस्तर पर थी, फोन पर स्क्रॉल कर रही थी कि अचानक WhatsApp पर एक नोटिफिकेशन आया। स्क्रीन पर नाम उभरा – Ritu. वो ही Ritu जो पिछले साल… मर चुकी थी। Tanya की साँसें थम गईं। वो हड़बड़ा कर बैठ गई। उसकी उंगलियाँ काँपने लगीं। स्क्रीन पर मैसेज था – “Tanya… क्या तुम जाग रही हो?”
Tanya की उँगलियाँ काँपने लगीं। उसने जवाब टाइप किया – “Ritu?? ये तुम कैसे… तुम तो…” उसके भेजने से पहले ही Ritu का दूसरा मैसेज आ गया – “मत बोलो कुछ। सिर्फ मेरी बात सुनो। मैं फँस गई हूँ। मुझे बाहर निकालो।”
Tanya का सिर चकरा गया। वो तो मान चुकी थी कि Ritu अब इस दुनिया में नहीं रही। एक साल पहले वो अपनी चार दोस्तों के साथ हिल स्टेशन ट्रिप पर गई थी – Tanya, Ritu, Vivek, Ayushi और Sahil. वहीं एक पुराना बंगला था – Kala Bhawan. उसी के पास से Ritu गायब हो गई थी। पुलिस ने बहुत खोजबीन की, लेकिन Ritu का कोई सुराग नहीं मिला। केस बंद हो गया… और वक्त बीत गया।
Horror Story Ritu खुद मैसेज कर रही थी?
लेकिन आज… एक साल बाद… Ritu खुद मैसेज कर रही थी? Tanya ने टाइप किया – “तू… तू जिंदा है? Ritu… तू कहाँ है?”उत्तर आया – “Kala Bhawan… मत आना Tanya… लेकिन मेरे लिए कुछ करना होगा। नहीं तो अगली बारी तेरी है।”ये पढ़कर Tanya की आँखें फैल गईं। वो काँपने लगी। उसने मैसेज किया – “क्या मतलब? Ritu ने लिखा – “Time is a circle Tanya… ये फिर से शुरू होने वाला है… Midnight 2:00 बजे और इसके साथ ही Ritu की प्रोफाइल फोटो गायब हो गई… उसका स्टेटस बदल गया – “It has begun…”
Tanya कुछ समझ नहीं पा रही थी। उसका फोन हाथ से गिर गया। उसके कानों में सिर्फ घड़ी की टिक-टिक गूंज रही थी। ठीक 2:00 बजे… उसके घर के दरवाज़े पर दस्तक हुई। वो डर से उठी, धीरे-धीरे दरवाज़े की ओर गई और पूछा – “क… कौन है?” लेकिन कोई जवाब नहीं आया। तभी फोन पर फिर नोटिफिकेशन बजा। एक अननोन नंबर से मैसेज था – “अगर दरवाज़ा खोला… तो तेरा भी वही हाल होगा जो Ritu का हुआ था।”
Tanya पसीने-पसीने हो गई। उसने दरवाज़ा बंद ही रहने दिया। अगली सुबह, Tanya अपने बचे हुए दोस्तों से मिलने गई – Vivek, Ayushi और Sahil. उसने उन्हें Ritu के मैसेज दिखाए। Vivek हैरान होकर बोला – “Ritu का मैसेज? Tanya… तू पागल हो गई है? उसका मोबाइल तो कभी मिला ही नहीं था…”
breathing की आवाज-
Ayushi काँपती आवाज़ में बोली – “पर… मुझे भी रात में कोई breathing की आवाज आ रही थी… जैसे कोई मेरे कान के पास से साँस ले रहा हो…” अब सब को लगने लगा कि कुछ बहुत गलत हो रहा है। Tanya ने फैसला किया कि उन्हें वापस उसी जगह जाना होगा – Kala Bhawan।
चारों दोस्त उसी पुरानी हवेली में गए, जहाँ एक साल पहले वो हादसा हुआ था। हवेली वैसे ही खंडहर में तब्दील थी। वहाँ का सन्नाटा अब भी रूह कंपा देता था। अंदर एक कमरा मिला, जिसकी दीवार पर खून से लिखा था – “Time never forgets.” और उस कमरे में एक पुरानी पेंडुलम घड़ी थी… जो उल्टी दिशा में चल रही थी। Vivek ने काँपती आवाज़ में कहा – “इस घड़ी का टाइम उल्टा क्यों चल रहा है…? क्या ये टाइम लूप है?”
तभी चारों के मोबाइल एक साथ वाइब्रेट करने लगे। सभी ने स्क्रीन देखी… Ritu का मैसेज था – “अब तुम सब बारी-बारी से आओगे। तुम्हें वही देखना होगा… जो मैंने देखा।” अगले तीन दिन में Vivek, Ayushi और Sahil… तीनों एक-एक करके गायब हो गए। Vivek अपने कमरे में मिला ही नहीं, Ayushi का फोन सिर्फ उसकी रूम में बजता रहा लेकिन वो दिखी नहीं… और Sahil का मोबाइल आखिरी बार Kala Bhawan के गेट के पास मिला।
हर बार Tanya को एक ही मैसेज आता-
हर बार Tanya को एक ही मैसेज आता – “One down. Time keeps moving.” फिर – “Two down. You’re next.” अब Tanya को समझ आ चुका था कि ये कोई आत्मा नहीं, कोई टाइम लूप जैसा श्राप है। Ritu को चैन नहीं मिला… क्योंकि सच्चाई कभी सामने नहीं आई। Tanya ने फिर से Kala Bhawan जाने का फैसला किया। लेकिन इस बार वो अकेले गई। उसे हवेली के नीचे तहखाना मिला… जहाँ एक पुराना कैमरा पड़ा था। कैमरे में रिकॉर्डिंग थी… जो देखकर Tanya की चीख निकल गई।
ये भी पढ़ें- क्या आपको पता है? हरियाणा में भी है एक छोटा-सा हिमाचल
उस वीडियो में साफ दिखा – Vivek और Ritu के बीच बहस हो रही थी। Vivek उसे ब्लैकमेल कर रहा था… और फिर अचानक उसे धक्का दे दिया… Ritu सीढ़ियों से नीचे गिर गई… और मर गई। बाकी तीनों दोस्तों को सब पता था… लेकिन उन्होंने चुप्पी साध ली।
Ritu की आत्मा अब चैन चाहती थी… इंसाफ। Tanya ने वो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस ने केस दोबारा खोला। Ritu को इंसाफ मिला। सब ठीक लग रहा था… लेकिन नहीं… कहानी यहीं खत्म नहीं होती। उस रात Tanya अपने कमरे में थी… उसने राहत की सांस ली… लेकिन तभी फोन की स्क्रीन फिर से चमकी। एक नया मैसेज आया… एक अनजान नंबर से… “Now it’s your turn. Time doesn’t forgive…” स्क्रीन काली हो गई… और कमरे में धीमी हँसी गूंजने लगी…
अब आप बताइए… जब अगली बार रात के 2:00 बजे आपके फोन की स्क्रीन चमके… क्या आप उस मैसेज को खोलेंगे?
ये भी पढ़ें- कभी इंजीनियरिंग का चमत्कार था, अब समुद्र में समा रहा है ये एयरपोर्ट