Elvish Yadav
    Photo Source - Twitter

    कितनी है Elvish Yadav की नेटवर्थ? क्या है इनकम के सोर्स, सब जानें यहां

    Last Updated: 21 अगस्त 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी जीतने के बाद से ही एलविश यादव सुर्खियों में बन रहते हैं। कुछ समय से वह काफी विवादों में भी घिरे रहे हैं। नोएडा पुलिस ने उन पर वन्य जीव अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की आपराधिक साजिश के तहत नोएडा में एक पार्टी में कथित तौर पर सांप के ज़हर उपलब्ध करवाने का मामला दर्ज किया था। जिस मामले में उनके पांच साथियों को भी गिरफ्तार किया गया था। उन पांचों के पास से नो जहरीले सांप और 20 मिली लीटर सांप का ज़हर बरामद किया गया था।

    इसका इस्तेमाल वह रेव पार्टियों में किया करते थे। इस दौरान वह सुर्खियों में आ गए, इसके बाद से लोगों ने उनके बारे में जानने के लिए उन पर रिसर्च शुरु कर दी। इसी कड़ी में आज हम आपको एलविश यादव की कुल संपत्ति, मासिक आय, कारों के कलेक्शन और अलग-अलग रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज के बारे में बताएंगे।

    Elvish Yadav नेटवर्थ-

    साल 2023 में दर्ज की गई नेटवर्थ की बात की जाए, तो एल्विश यादव की कुल अनुमानित संपत्ति लगभग 1.50 मिलियन डॉलर हैं। उनकी कमाई अलग-अलग सोर्सेस से होती है, मुख्य रूप से उनके दो यूट्यूब चैनल एलविश यादव और एलविश यादव ब्लॉग है, जिस पर उनके 14.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। एल्विश यादव हर महीने लगभग 40 लाख रुपए इन चैनलों से कमाते हैं और हर साल दो तीन करोड़ रुपए वह यूट्यूब से कमा लेते हैं।

    मुख्य आय का सोर्स (Elvish Yadav)-

    उनकी मुख्य आय का सोर्स यूट्यूब चैनल ही है। हर वीडियो पर वह 4 से 6 लाख रुपए की कमाई करते है। इसके चलते हर महीने उनकी आय 18 से 22 लाख रुपए होती है। वहीं वार्षिक आय से बात की जाए तो यह 1.8 से 2.5 करोड रुपए ब्रांड एंबेसडर, इंस्टाग्राम और अन्य वेबसाइट के माध्यम से भी पैसे कमाते हैं। इसके अलावा बिग बॉस ओटीटी में उनकी भागीदारी ने उन्हें 15 से 20 लाख रुपए की सैलरी और 25 लाख रुपए के इनाम राशि के साथ दी है।

    16 बीएचके का घर-

    एल्विश यादव ने गुड़गांव में 16 बीएचके का घर खरीदा हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 करोड रुपए है। इसके अलावा बिग बॉस जितने के बाद दुबई में 1 करोड़ का घर खरीदा था। इसके अलावा उनके पास स्नीकर्स का एक बड़ा कलेक्शन है। वह हमेशा ही अपने फैंस को अपडेट करते हैं।

    ये भी पढ़ें- The Kapil Sharma Show की कास्ट कितनी लेती है फीस, सबसे कम..

    कार का कलेक्शन-

    इसके अलावा अपने खुद के ब्रांड सिस्टम क्लॉथिंग के संस्थापक भी है, जो कि उनकी कमाई का एक अलग ज़रिया है। एल्विश के पास कई शानदार कारों का कलेक्शन है। वह एक 7.18 बाक्सटर के मालिक हैं, जिसकी भारत में कीमत 22 लाख रुपए है, एक रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 है, उनके पास है इसकी कीमत 1.52 लाख से 2.5 लख रुपए है। इसके अलावा भी उनके पास बहुत सी मंहगी कारे हैं।

    ये भी पढ़ें- Sachin Tendulkar की नेटवर्थ जान रह जाएंगे हैरान, क्रिकेट छोड़ने के बाद..